लोकेश व्यास, जोधपुर
NRI Siddharth Sinha Destination Wedding In India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील ने एक NRI का दिल ऐसे छू लिया कि उसने भारत में शादी करने का मन बना लिया। वह अपनी विदेशी दुल्हन को लेकर भारत आ गया है और राजस्थान के जोधपुर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही हैं। यह शादी काफी अनोखी होगी। जोधपुर के उम्मेद पैलेस और मेहरानगढ़ में देसी बाबू और विदेशी मेम की शादी को यादगार बनाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। दरअसल, शादी करने के लिए राजस्थान के जोधपुर शहर से बेहतर जगह कहीं नहीं मिल सकती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से मैरिज इन इंडिया की मुहिम चलाई है, तब से विदेश में रहने वाले NRI अपने देश में आकर शादी कर रहे हैं और उन पलों को यादगार बना रहे हैं। एक और NRI कपल अपनी शादी को यादगार बनाने आया है।
हिन्दू रीति रिवाज से होगी शादी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम से प्रेरित होकर बिहार में जन्मे सिद्धार्थ सिन्हा अपनी शादी को यादगार बनाने भारत आए हैं। सिद्धार्थ यूक्रेनियन अमेरिकन ओक्साना से हिन्दू रीति रिवाज से शादी करेंगे। दोनों का विवाह जोधपुर के उम्मेद पैलेस में होगा। इस शाही शादी में कई बड़ी विदेशी हस्तियां शिरकत करेंगी। सिद्धार्थ सिन्हा का अमेरिका में एनर्जी का बिजनस है और वह कई साल पहले भारत छोड़कर अमेरिका में बस गए थे। तब से लेकर आज तक सिद्धार्थ ने न केवल अपना कारोबार बड़ा किया, बल्कि कामयाब NRI बनकर विदेश में अपने देश का नाम ऊंचा किया। उनको ओक्साना से प्यार हो गया, लेकिन विदेश में रहने के बावजूद अपनी संस्कृति और संस्कार नही भूले। जब उनको पता चला कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने मैरिज इन इंडिया की मुहिम चलाई है तो उन्होंने भारत में शादी करने का फैसला लिया।
हिन्दू रीति रिवाज से शादी के लिए ओक्साना और उसके परिवार वाले भी तैयार हैं। मेहमानों का आना शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें: लहंगे से लेकर वेडिंग कार्ड पर नाम तक…आनंद कारज को लेकर कड़े हुए नियम, श्री हजूर साहिब का ऐलान
यह भी पढ़ें: आज तक कितने American President आ चुके भारत, इस बार Joe Biden ने क्यों किया आने से इनकार?
यह भी पढ़ें: Watch Video: कौन है वो बच्ची, जिसने PM मोदी के लिए पढ़ी कविता, प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखी दिल छूने वाली बात
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
5 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
5 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
6 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
8 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
9 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
11 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
11 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
12 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines