धनतेरस पर बाजार गुलजार, लोगों ने जमकर की खरीददारी 

धनतेरस पर खरीददारी करते लोगों की प्रतीकात्मक फोटो

धनतेरस पर खरीददारी करते लोगों की प्रतीकात्मक फोटो

विज्ञापन

Dhanteras 2022: देशभर में धनतेरस पर बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी। दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, भोपाल आदि के प्रमुख बाजार गुलजार थे। लोग धनतेरस, दिवाली और भैया दूज की खरीददारी करते दिखे।

Advertisment

 

शहरों में शनिवार को धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान पर अधिक भीड़ थी। स्थानीय बाजारों में महिलाएं शगुन के लिए नए बर्तन लेते दिखाई दी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

लोगों ने आभूषण, सोने-चांदी के सिक्के व मूर्तियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान, गिफ्ट आइटम, बर्तन, मोबाइल, बाइक, कार, स्कूटी से लेकर घरेलू साज-सज्जा के सामानों की जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन

अलग-अलग शहरों में कारोबार ने रिकॉर्ड आंकड़ा छुआ। जैसे अगर हरियाणा के फरीदाबाद की बात करें तो एक अनुमान के मुताबिक इस बार कारोबारियों ने धनतेरस के पहले दिन करीब 350 करोड़ के कारोबार होने की बात कही है। शनिवार को व्यापारियों के मुताबिक फरीदाबाद में पिछले वर्ष धनतेरस पर खरीदारी आंकड़ा 100 करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाया था।

 

विज्ञापन

वहीं, लुधियाना में धनतेरस और दिवाली की शॉपिंग में बाजार में रौनक दिखी। एक अनुमान के मुताबिक यहां बाजारों में करीब 700 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं, इसी तरह दिल्ली, लखनऊ, मध्यप्रदेश, रांची आदि अलग-अलग शहरों में करोड़ों रुपए के कारोबार हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ