महाराष्ट्र में चल रहे ‘मराठी’ बोलने के विवाद पर जमकर बयानबाजी हो रही है। एक तरफ जहां मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं से कह दिया है कि मराठी नहीं बोलने पर अगर किसी की पिटाई करो तो उसका वीडियो मत बनाया करो, वहीं इससे पहले मीरारोड इलाके में एक गुजराती दुकानदार की मनसे कार्यकर्ताओं ने पिटाई की थी। इस विवाद पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे जो कर रहे हैं, उससे घटिया काम कुछ नहीं है।
मराठी विवाद पर क्या बोले निशिकांत दुबे?
ANI से बात करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, “आप किसकी रोटी खा रहे हो? आप लोग हमारे पैसे पर पल रहे हैं। आपके पास किस तरह के उद्योग हैं? माइंस मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड में हैं। आपके पास कौन सी माइंस हैं? रिफाइंड और सेमीकंडक्टर की फैक्ट्री गुजरात में है।”
उन्होंने कहा, “अगर आप इतने साहसी हैं और हिंदी बोलने वालों को पीटते हैं, तो आपको उर्दू, तमिल और तेलुगु बोलने वालों को भी पीटना चाहिए। अगर आप इतने बड़े ‘बॉस’ हैं तो महाराष्ट्र से बाहर आएं, बिहार, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु में आएं ,तुमको पटक पटक के मारेंगे’। हम सभी मराठी और महाराष्ट्र के लोगों का सम्मान करते हैं, हम छत्रपति साहू जी महाराज, शिवाजी महाराज, पेशवा का सम्मान करते हैं। उन्होंने भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी और देश की स्वतंत्रता में बड़ा योगदान दिया।”
‘बीएमसी चुनाव को लेकर घटिया राजनीति’
निशिकांत दुबे ने कहा कि बीएमसी चुनाव आने वाले हैं और इसलिए राज और उद्धव घटिया राजनीति कर रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें माहिम जाना चाहिए और माहिम दरगाह के सामने किसी भी हिंदी या उर्दू बोलने वाले को पीटना चाहिए। तब मैं मान जाऊंगा कि वे बाला साहेब जी के असली वारिस हैं और उनके सिद्धांतों पर चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘कान के नीचे बजाओ लेकिन वीडियो मत बनाओ’, मराठी विवाद के बीच कार्यकर्ताओं से बोले राज ठाकरे
बता दें कि मीरारोड में मराठी भाषा को लेकर हुई मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया है। हाल ही में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे एक ही मंच पर दिखाई दिए थे। बताया गया कि 20 साल बाद ऐसा हुआ, जब दोनों भाई एक ही मंच पर दिखे थे। इस दौरान राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं से कहा था कि मराठी को लेकर मारपीट नहीं करनी चाहिए, लेकिन अगर कोई नाटक करता है तो उसके कान के नीचे बजाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वीडियो न बनाने की भी सलाह दी थी।
संबंधित खबरें
बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
25 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
31 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, NDRF की 11 टीमें तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines