हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'मराठा मिलिट्री लैंडस्केप' को UNESCO से मिला टैग, PM मोदी बोले- हर भारतीय के लिए गौरव की बात

विज्ञापन

भारत के ‘मराठा सैन्य लैंडस्केप’ को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में दर्ज किया गया है। पीएम मोदी ने इसे मान्यता मिलने के बाद हर भारतीय के लिए  गौरवशाली पल बताया है। वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी के 47वें सेशन में भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल किया गया, जिससे यह मान्यता मिलने वाली भारत की 44वीं संपत्ति बन गई। एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में बताया गया कि यह सम्मान भारत की सांस्कृतिक और विरासत की एक पहचान है। इसके साथ ही ऐतिहासिक परंपराओं को दिखाता है।

पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठा सैन्य लैंडस्केप को टैग मिलने के बाद खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि हर भारतीय इस मान्यता से बहुत खुश है। इससे मराठा साम्राज्य के गौरव होने का पता चलता है। इसे हमारे सामाज के कल्याण को एक साथ जोड़ने की सीख देता है।

अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘मराठा सैन्य परिदृश्यों’ में 12 राजसी किले शामिल हैं, जिनमें से 11 महाराष्ट्र में और 1 तमिलनाडु में है। ये सभी मराठा के बारे में जानकारी देते हैं। उनसे जुड़े इतिहास का पता चलता है, जो सभी को जानना चाहिए। आपको बता दें, पिछले साल असम के चराईदेव के मोइदाम को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल किया गया था।

विज्ञापन

महाराष्ट्र और तमिलनाडु राज्यों में चुनी जगहों में महाराष्ट्र का सलहेर, शिवनेरी, लोहगढ़, सुवर्णदुर्ग, पन्हाला, खंडेरी, रायगढ़, राजगढ़, प्रतापगढ़, विजयदुर्ग और सिंधुदुर्ग के साथ-साथ तमिलनाडु में जिंजी किला शामिल हैं।

18 देशों का मिला भारत को समर्थन

इस कमेटी की बैठक में 20 में से 18 देशों ने भारत के प्रस्ताव का समर्थन किया। इस पर कम से कम काफी देर तक बातचीत हुई, जिसमें सबका पॉजिटिव रिस्पॉन्स भारत को मिला। विश्व धरोहर स्थलों की सबसे ज्यादा संख्या भारत में है और इसी के साथ यह छठे नंबर पर तथा एशिया में दूसरे नंबर पर है। हर साल हर राज्य एक न एक धरोहर लिस्ट में शामिल करने का प्रस्ताव रख सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  निहंग सिखों की आस्था के साथ मजाक पड़ा कपिल शर्मा को भारी, क्या है इस समुदाय की धार्मिक मान्यताएं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola