Seema Haidar: पाकिस्तान से नेपाल के जरिए भारत में अवैध तरीके से घुसने वाली सीमा हैदर (Seema Haidar) के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सचिन पहला आदमी नहीं है, जिससे सीमा हैदर ने पाकिस्तान में बैठकर पबजी के जरिए बात की हो। यूपी एटीएस की 8 घंटे की पूछताछ में कई अहम राज खुलकर सामने आए हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद जल्द ही लखनऊ हेड ऑफिस और फिर गृह मंत्रालय की ओर से जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हो सकता है।
आठ घंटे की हुई लंबी पूछताछ
जानकारी के अनुसार, सोमवार को सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और सचिन के पिता को यूपी एटीएस ने हिरासत में लिया था। तीनों लोगों से जांच एजेंसी ने करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ की है। इस पूछताछ में सामने आया है कि सीमा हैदर ने पाकिस्तान में रहने के दौरान सचिन ही नहीं, बल्कि कई लड़को से पबजी खेलते वक्त बात की थी।
जांच में ये भी सामने आया है कि अधिकतर लड़के दिल्ली-एनसीआर के रहने वाले हैं, जिनसे सीमा हैदर बात करती थी। ऐसे में एटीएस यह जानने में जुटी है कि आखिर सीमा हैदर का मकसद क्या था? ये महज प्यार था या फिर कुछ और। सीमा हैदर जिस बेबाकी से बिना डरे अधिकारियों के सवाल का जवाब दे रही है, उससे भी शक गहरा रहा। जांच एजेंसियों को शक है कि क्या यह मानसिक रूप से पूरी तरह ट्रेंड है?
दिल्ली-एनसीआर के लड़कों की जानकारी आई सामने
सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एटीएस ने सोमवार को अलग-अलग बैठाकर सीमा और सचिन से पूछताछ की थी। सीमा ने शुरुआत में बताया था कि वो ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं है, लेकिन अधिकारियों के सामने अंग्रेजी के शब्दों को जिस तरह से पढ़ और समझ रही है उससे अधिकारी हैरान हैं।
एटीएस के अधिकारी अब सीमा की पूरी कुंडली निकालने में जुटे हैं। उसके परिवार में वहां कौन-कौन रहता है? ससुराल मायके वाले क्या-क्या करते हैं? सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसियां सीमा हैदर के पिता, चाचा और भाई के पाकिस्तान आर्मी में होने के मामले में भी जांच कर रही है।
दस्तावेजों की हो रही है जांच
सीमा के बिना वीजा के भारत आने में आखिर किस-किस ने मदद की, इसका भी चिट्ठा निकाला जा रहा है। एजेंसी इस बात की भी जानकारी कर रही है कि सीमा यूएई और नेपाल के रास्ते अकेले भारत में कैसे आ गईं। एटीएस जांच में जुटी है कि इसके पीछे क्या कोई शामिल है? साथ ही सीमा और उसके चार बच्चों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
बता दें कि सीमा के पाकिस्तानी पति ने पीएम मोदी से गुहार लगाई थी कि उसकी पत्नी को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए। ऐसे में सीमा से उसके पति की जानकारी भी ली गई है। उसके पति गुलाम से पुलिस बात करके सीमा द्वारा अब तक बताई गई चीजों का मिलान करेगी।
जांच के लिए एक टीम जाएगी नेपाल!
आईबी की ओर से दिए गए इनपुट के बाद यूपी एटीएस हरकत में आई है। एजेंसी सीमा हैदर से एक ओर लंबी पूछताछ में जुटी है, तो वहीं उसके पाकिस्तानी कनेक्शन, परिवार की पाकिस्तान आर्मी हिस्ट्री के साथ-साथ नेपाल में रुकने वाले स्थानों की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मामले में आगे की जांच के लिए एक टीम नेपाल भेजने की तैयारी है।
सीमा के पास मौजूद अलग-अलग पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जांच के लिए हाई कमीशन को भेजे गए हैं। आईबी की इस पूरे मामले पर पैनी नजर है। सीमा हैदर का भाई पाकिस्तान आर्मी में सैनिक और चाचा के सूबेदार बताया गया है। इसके कारण भारतीय एजेंसियां ज्यादा अलर्ट हैं। एटीएस सीमा हैदर के पबजी के पासवर्ड को लेकर चैट रिकवर करना चाहती है, जिससे महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लग सकती हैं।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
18 mins agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
2 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
3 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
5 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
6 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines