Covid19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (mansukh mandaviya) आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के साथ वर्चुअल बैठक करने वाले हैं। IMA ने बताया कि मंडाविया कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों को लेकर शाम चार बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे।
मंडाविया ने शनिवार को कहा कि सरकार कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए काम कर रही है और लोगों से मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील की। मंडाविया ने कहा था, ‘हम कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे लोगों से मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने का आग्रह किया।
मंगलवार को देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल का होगा आयोजन
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कई देशों में संक्रमण में वृद्धि के कारण COVID अलार्म के मद्देनजर 27 दिसंबर को देश भर में सभी स्वास्थ्य सुविधाओं पर मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया है। कहा जा रहा है कि ये मॉक ड्रिल भारत में COVID मामलों में वृद्धि के मामले में अन्य तैयारियों के उपायों के बीच ऑक्सीजन की मौजूदगी और ICU बेड की उपलब्धता में तत्परता सुनिश्चित करने के लिए है।
मंत्रालय के अनुसार, मॉक ड्रिल का उद्देश्य COVID के प्रबंधन के लिए इन स्वास्थ्य सुविधाओं की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल के दौरान मापदंडों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि मुख्य ध्यान स्वास्थ्य सुविधाओं में आइसोलेशन, ऑक्सीजन-समर्थित और आईसीयू बेड सहित बिस्तर क्षमता पर होगा।
और पढ़िए – Corona Virus News LIVE: देश में मिले कोरोना के 236 नए मामले, 2 की मौत
पीएम मोदी ने 22 दिसंबर को की थी बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में COVID-19 स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार (22 दिसंबर) को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी और विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर परीक्षण और निगरानी उपायों को मजबूत करने पर जोर दिया था।
उन्होंने हर समय कोविड-उपयुक्त व्यवहार पर जोर दिया, खासकर आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए, जिसमें भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना भी शामिल है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परमेश्वरन अय्यर समेत अन्य मौजूद थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Video: 12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM चली मां, सड़क खराब तो गांव नहीं पहुंची एंबुलेंस
29 secs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
30 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines