---विज्ञापन---

देश angle-right

बीड में गरजे मनोज जरांगे: मराठा समाज को आरक्षण दिला कर रहेंगे, 20 जनवरी को मुंबई में करेंगे आंदोलन

Manoj Jarange Patil in Beed : मराठा आरक्षण की मांग कर रहे मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के बीड में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आरक्षण लेकर रहेंगे और देखते रहिए कि ऐसा कैसे होता है।

---विज्ञापन---

Manoj Jarange Patil in Beed : मराठा आरक्षण आंदोलन शुरू करने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने शनिवार को बीड में आयोजित एक सभा को संबोधित किया। यहां जरांगे ने कहा कि बीड में मराठाओं की एकजुटता की महाप्रलय आई है, देखते रहिए कि मराठा आरक्षण कैसे लाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 20 जनवरी को मुंबई चलो का नारा देते हुए कहा कि अगला आंदोलन मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

जरांगे ने कहा कि मुंबई में प्रशासन ने 19 जनवरी तक धारा 144 लागू की है इसलिए हम 20 जनवरी को मुंबई जाएंगे। उन्होंने इस दौरान हिंसा से बचने की अपील करते हुए कहा कि हम शांति से जाएंगे और शांति से आएंगे। जो भी हिंसा करेगा वो हमारे साथ नहीं है।

---विज्ञापन---

मंत्री छगन भुजबल को बताया येवला का पागल

संबोधन के दौरान जरांगे ने महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल को भी निशाने पर लिया। भुजबल को येवला का पागल बताते हुए जरांगे ने कहा कि पता नहीं उन्हें मंत्री किसने बना दिया। मराठाओं को खत्म करने की कोशिश हो रही है, मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील करता हूं कि ऐसा न होने दें।

---विज्ञापन---

‘मेरे लिए मेरा समाज पहले है परिवार उसके बाद’

उन्होंने कहा कि सरकार हमें गंभीरता से नहीं ले रही है लेकिन सरकार को काबू करने की ताकत हमारे अंदर है। मराठाओं की एजुटता ऐसी है कि चींटी भी नहीं घुस सकती। आरक्षण के लिए मराठाओं ने शांति से मोर्चा निकाला और आंदोलन किया। हमें हमारे हक का आरक्षण चाहिए। मेरे लिए मेरा समाज पहले है उसके बाद परिवार। मराठा समाज ही मेरा परिवार है।

‘आरक्षण नहीं मिला तो हर घर से मराठा निकलेंगे’

जरांगे ने कहा कि मेरा सपना यही है कि मराठा युवाओं को आरक्षण मिले। सरकार को यही दिक्कत है कि वह मुझे मैनेज नहीं कर पा रही है। अगर हमें आरक्षण नहीं मिला तो हर जिले हर घर से मराठा निकलेंगे। जाति से बड़ा कोई नेता नहीं है। जो जाति का कल्याण करेगा वही हमारा है। जो पिछड़े साबित नहीं हो पाए उन्हें आरक्षण मिल गया तो फिर हमें क्यों नहीं मिल सकता है।

First published on: Dec 23, 2023 05:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola