Former CM Maharashtra Manohar Josi Passes Away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गया है। शिवसेना के दिग्गज नेता ने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 2 दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हीं ICU में रखा गया था और डॉक्टर्स 2 दिन से लगातार इलाज कर रहे थे।
वहीं आज शुक्रवार को अलसुबह करीब 3 बजकर 2 मिनट पर हिंदुजा अस्पताल में उनका देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके निवास स्थान रूपारेल कॉलेज, माटुंगा पश्चिम में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। 2 बजे के बाद उनका आखिरी सफर शुरू होगा। राजकीय सम्मान के साथ दादर के शमशान घाट में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
50 साल राजनीति में सक्रिय रहे मनोहर जोशी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनोहर जोशी करीब 50 साल राजनीति में एक्टिव रहे। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके थे। वहीं मनोहर जोशी मुख्यमंत्री बनने वाले शिवसेना के पहले नेता थे। मुंबई नगर निगम में पार्षद बनकर उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने पलटकर नहीं देखा।
महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक बने। लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद भी रहे। केंद्रीय मंत्री बनने का मौका भी मनोहर जोशी को मिला। इस तरह उन्होंने अपने राजनीतिक करियर को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वे NDA सरकार के कार्यकाल में लोकसभा के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए थे।
बाल ठाकरे के करीबी और भरोसेमंद नेता
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मनोहर जोशी शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के करीबी और भरोसेमंद नेता था। 1955 में जब शिवसेना चुनाव जीतकर महाराष्ट्र की सत्ता में काबिज हुई थी तो बाल ठाकरे ने उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया था। तब शिवसेना ने भाजपा से गठबंधन करके सरकार बनाई थी। मनोहर जोशी 14 मार्च 1995 को मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त हुए थे। 31 जनवरी 1999 तक उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री कार्यभार संभाला। उनका कार्यकाल 3 साल 323 दिन का रहा। 5 साल का कार्यकाल वे पूरा नहीं कर पाए थे।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
42 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines