Mann Ki Baat PM Modi Praised German singer Cassandra Mae Spittmann: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के जरिए देशवासियों से बात की। यह मन की बात का 105वां एपिसोड था। इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3, जी-20 समिट, महात्मा गांधी, पर्यटन दिवस और यूनेस्को की बात की। साथ ही सिंगर कैसंड्रा का जिक्र किया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर कैसंड्रा कौन हैं, जिन्होंने पीएम मोदी को प्रभावित किया? दरअसल, कैसंड्रा जर्मनी की रहने वाली हैं। उनका पूरा नाम कैसंड्रा मे स्पिटमैन और पेशे से सिंगर हैं। जर्मन होने के बावजूद 21 साल की कैसंड्रा ने हिंदी, मलयालम, तमिल, उर्दू, असमिया, बंगाली, संस्कृत और कन्नड़ जैसी भारतीय भाषाओं में संगीत में महारत हासिल की है।
कैसंड्रा मे स्पिटमैन ने भक्ति गीतों सहित तमिल गीतों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों से भारत में तहलका मचा दिया। खास बात यह है कि वह कभी भारत नहीं आईं।
पहले देखिए Spittmann का VIDEO, जिसे तेजस्वी सूर्या ने किया शेयर
पीएम मोदी ने दो गाने भी सुनाए
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पिटमैन के दो गाने साझा किए। पहला गीत भगवान विष्णु को समर्पित संस्कृत में श्रीहरि स्त्रोतम ‘जगत जाना पालम’ और दूसरा एक कन्नड़ गीत शेयर किया। पीएम मोदी ने कहा कि स्पिटमैन ने कन्नड़-संस्कृत के अलावा हिंदी, मलयालम, तमिल, उर्दू, असमिया और बंगाली जैसी कई अन्य भारतीय भाषाओं के संगीत में महारत हासिल की है।
अनोखे अंदाज में सिंगर को किया पेश
पीएम मोदी ने जब गाने पेश किए तो सिंगर के नाम का खुलासा नहीं किया। बाद में उन्होंने कहा कि कितनी मधुर आवाज है और हर शब्द में झलकती भावनाओं के माध्यम से हम भगवान के प्रति उसके प्यार को महसूस कर सकते हैं। अगर मैं बता दूं कि यह सुरीली आवाज जर्मनी की एक बेटी की है, शायद आप और भी ज्यादा हैरान हो जाएंगे। इस बेटी का नाम है- कैसंड्रा मे स्पिटमैन।
भारतीय संगीत अब ग्लोबल
पीएम ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संगीत अब ग्लोबल हो गया है। उनके प्रति दुनिया भर के लोगों का आकर्षण दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। मैं आपको एक प्यारी बेटी द्वारा दी गई प्रस्तुति का एक छोटा ऑडियो सुना रहा हूं। मोदी ने कहा कि स्पिटमैन के प्रयास हर भारतीय को मंत्रमुग्ध करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के लिए, मैं कन्नड़ में गाया उनका एक गाना साझा कर रहा हूं।
हैदराबाद की आकर्षण सतीश और घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया
मोदी ने हैदराबाद की सातवीं कक्षा की छात्रा आकर्षणा सतीश के प्रयासों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने शहर में पुस्तकालयों से संबंधित एक उल्लेखनीय प्रयास की शुरुआत की। उन्होंने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे हैदराबाद में पुस्तकालयों से संबंधित एक और अनूठी पहल के बारे में पता चला है। आकर्षणा सतीश नाम की एक युवा लड़की, जो वर्तमान में सातवीं कक्षा में है, ने वास्तव में कुछ उल्लेखनीय हासिल किया है। महज 11 साल की उम्र में वह बच्चों के लिए एक या दो नहीं, बल्कि सात लाइब्रेरी चलाती हैं।
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के नैनीताल जिले में युवाओं की एक विशिष्ट पहल पर भी प्रकाश डाला, जहां उन्होंने बच्चों के लिए ‘घोड़ा लाइब्रेरी’ (घोड़े पर पुस्तकालय) की स्थापना की है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है और किताबें सबसे दूरदराज के इलाकों में भी बच्चों तक पहुंच रही हैं।
यह भी पढ़ें: Vande Bharat Express: PM मोदी ने 9 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, 11 राज्य कनेक्ट होंगे, लोगों को यह फायदे होंगे
संबंधित खबरें
मैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
23 mins ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
1 hr agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
1 hr agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
3 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
4 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
6 hrs agoLIVE: शिवा शर्मा केस में आरोपी श्रद्धा दुबे की जमानत याचिका खारिज
7 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines