Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साल 2023 के अपने पहले ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक, साल के पहले एपिसोड में पीएम मोदी न्यू इंडिया की प्रगति की कहानी को देशवासियों के साथ साझा करेंगे। साथ ही पीएम मोदी बातचीत के दौरान देश के विकास को लेकर नए साल में लोगों की उम्मीदों और आशाओं पर भी बात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Mann Ki Baat) का 97वां संस्करण आज सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। इससे पहले 25 दिसंबर 2022 को पीएम मोदी ने मन की बात के 96वें एपिसोड को संबोधित किया था। 2022 के अपने आखिरी मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि देश 2022 में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया था।
पीएम मोदी ने कहा था कि वर्ष 2022 अद्भुत था, भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए जबकि ‘अमृत काल’ शुरू हुआ। भारत तेजी से आगे बढ़ा और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, और 220 करोड़ टीकों का अविश्वसनीय रिकॉर्ड हासिल किया और निर्यात में 400 बिलियन अमरीकी डॉलर का आंकड़ा पार किया।
आत्मनिर्भर भारत पहल के बारे में की थी बात
पीएम मोदी ने सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के बारे में भी बात की और आईएनएस विक्रांत के लॉन्च की सराहना की थी। उन्होंने इस वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए देश की जिम्मेदारी को भी रेखांकित किया था। उन्होंने कहा, ‘इस साल भारत को जी20 समूह की अध्यक्षता की प्रतिष्ठित जिम्मेदारी भी मिली है। मैंने पिछली बार भी इस पर विस्तार से चर्चा की थी।’
उन्होंने कहा था कि जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और महामारी जैसी आज की बड़ी चुनौतियों का समाधान आपस में लड़कर नहीं बल्कि मिलकर काम करके किया जा सकता है।
100 वें एपिसोड के लिए खास तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड खास बनाने की तैयारी है। अप्रैल में 100वां एपिसोड प्रसारित होगा। 100वें एपिसोड के लिए मोदी सरकार ने लोगो और जिंगल बनाने का कॉम्पटीशन रखा है। ये प्रतियोगिता 18 जनवरी से शुरू हो चुकी है। लोगो और जिंगल सब्मिट करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप mygov.in पर अप्लाई कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
6 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
11 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
13 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
14 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines