Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एकबार फिर देशवासियों को मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की यह 102वां एपिसोड है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों बात करते हैं, लेकिन इसवार इसमें थोड़ा बदलाव किया गया था।
इस बार महीने का आखिरी रविवार 25 जून को पड़ रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। ऐसे में विदेश में रहते हुए ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण संभव नहीं हो पाता। ऐसे में ‘मन की बात’ का प्रसारण इस बार एक हफ्ते पहले ही किया गया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।
‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की बड़ी बातें…
प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान चक्रवाती तूफान बिपर्जोय का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अभी दो-तीन दिन पहले हमने देखा कि देश के पश्चिमी हिस्से में कितना बड़ा चक्रवात आया। तेज हवाएं, भारी बारिश ने कच्छ में भारी तबाही मचाई है। लेकिन कच्छ के लोगों ने जिस साहस और तैयारी के साथ इतने खतरनाक चक्रवात का मुकाबला किया, वह भी उतना ही अभूतपूर्व है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि कभी दो दशक पहले आए विनाशकारी भूकंप के बाद कच्छ को कभी न उबर पाने वाला कहा जाता था। आज वही जिला देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले जिलों में से एक है। मुझे विश्वास है कि कच्छ के लोग बिपरजॉय चक्रवात से हुई तबाही से तेजी से उभरेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का ज़ोर नहीं होता, लेकिन, बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि जब नियत साफ़ हो और मजबूत इरादें हों तो तब सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। इसी बड़े लक्ष्य में से एक है टीबी का रोग। उन्होंने कहा कि हमने एक संकल्प लिया है कि साल 2025 तक भारत को टीबी रोग से मुक्त किया जाए। हालांकि यह लक्ष्य बड़ा है लेकिन इसे हम निश्चित रूप से हासिल करके रहेंगे। इससे पहले हम भारत को पोलियो मुक्त कर चुके हैं तो मुझे विश्वास है कि हम इस लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेंगे।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देश के हर तबके लोगों से सीधा संवंदा करते हैं और अपनी सरकार की प्रार्थमिकता के बारे में बताते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री देश के आम लोगों से बात भी करते हैं।
और पढ़िए – देश-दुनिया से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
2 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
5 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
9 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
12 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
12 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines