---विज्ञापन---

देश angle-right

Manmohan Singh की पत्नी कौन? हिस्ट्री की प्रोफेसर की जिंदगी में आए युवा अर्थशास्त्री

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। हालांकि, मनमोहन सिंह कभी भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर ज्यादा चर्चाओं में नहीं रहे हैं, लेकिन उनकी शादी एक हिस्ट्री की प्रोफेसर से हुई थी। आइए जानते हैं दोनों कैसे मिले।

---विज्ञापन---

Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को 92 वर्ष में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह हमेशा अपनी शालीनता और सौम्यता के लिए जाने जाते थे। वह हमेशा अपने सौम्य अंदाज में बड़े से बड़े सवालों का सही जवाब देते थे। पूर्व प्रधानमंत्री अपने कामों के लिए तो जाने जाते थे, मगर कभी भी अपनी निजी जिंदगी के चलते चर्चा का विषय नहीं बने थे। उनकी शादी हिस्ट्री की प्रोफेसर गुरशरण कौर से हुई थी। आइए जानते हैं उनकी पत्नी के बारे में।

कौन हैं गुरशरण कौर?

गुरशरण कौर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी हैं। गुरशरण, एक हिस्ट्री प्रोफेसर रह चुकी हैं। मनमोहन सिंह और गुरशरण की शादी साल 1958 में हुई थी। वीकिपीडिया में मौजूद जानकारी के अनुसार, गुरशरण का जन्म 13 सितंबर को साल 1937 में ब्रिटिश भारत के जालंधर में हुआ था। उनका पैतृक गांव झेलम जिले , पंजाब, ब्रिटिश भारत का धक्कम था, जो अब पाकिस्तान में है। उनके माता-पिता का नाम सरदार छत्तर सिंह कोहली और सरदारनी भागवंती कौर हैं। उनके पिता जी बर्मा शैल में एक कर्मचारी थे। गुरशरण की प्राथमिक शिक्षा गुरु नानक कन्या पाठशाला में हुई थी। इसके बाद पटियाला कॉलेज और अमृतसर के खालसा कॉलेज से डिग्री पूरी की। इसके अलावा, गुरशरण को दिल्ली के सिख समुदायों के साथ कीर्तन करने के लिए जाना जाता है। वे ऑल इंडिया रेडियो पर कई कीर्तन और गाने गाया करती थीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

समर्पित पत्नी

गुरशरण अपने पूरे जीवन में मनमोहन सिंह के प्रति एक समर्पित पत्नी के रूप में जानी गई हैं। मनमोहन सिंह की ओपन हार्ट सर्जरी के दौरान, वे रोजाना गुरुद्वारे जाकर प्रार्थना करती थीं। मनमोहन सिंह की पत्नी उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में भी उनका लंच खुद तैयार करके और पैक करके दिया करती थीं।

---विज्ञापन---

कैसे हुई थी शादी?

मनमोहन सिंह और गुरशरण की शादी साल 1958 में हुई थी। हालांकि, दोनों की पहली मुलाकात कैसे हुई थी, इसका कोई ठोस सबूत नहीं है, मगर कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों अपने युवा समय में मिले थे, जब मनमोहन सिंह एक युवा अर्थशास्त्री थे और गुरशरण शिक्षिका थीं। दोनों की शादी सिंपल और काफी सरल रूप से संपन्न हुई थी।

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2024 10:03 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola