---विज्ञापन---

राज्यसभा से 49 सांसदों का कार्यकाल खत्म, आज रिटायर होंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 5 और सांसद

Rajya Sabha: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पहली बार 1991 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। 1991 से 1996 तक वह देश वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे।

Manmohan Singh: राज्यसभा से मंगलवार को 49 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो गया। वहीं, 3 अप्रैल को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत 5 और सांसद रिटायर होंगे। ऐसे उच्च सदन से कुल 54 सांसद रिटायर हो जाएंगे। बता दें मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में 33 साल की लंबी पारी खेली है। वह पहली बार 1991 में राज्यसभा सदस्य बने थे। वह साल 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे थे। रिटायर होने वाले कुछ सांसद लोकसभा चुनाव 2024 में खड़े हो रहे हैं तो कई सांसदों की राज्यसभा में वापसी भी होगी।

---विज्ञापन---

ये केंद्रीय मंत्री हुए रिटायर

जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री पुरषोत्तम रूपाला, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूक्ष्म, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर, सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन राज्यसभा से रिटायर हो गए। इसके अलावा पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल 3 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

यह भी जानें

बता दें रिटायर होने वाले बीजेपी के अनिल बलूनी उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य जया बच्चन का भी कार्यकाल समाप्त हो गया। वह दोबारा राज्यसभा में लौटेंगी। दरअसल, सपा ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया है। वहीं, बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का भी राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा है पार्टी ने उन्हें दोबारा उच्च सदन के लिए नामांकित नहीं किया है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: AAP विधायकों के साथ फुल एक्शन में सुनीता केजरीवाल, पहली बैठक में क्या फैसले हुए?

First published on: Apr 02, 2024 11:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola