'मनमोहन सिंह का वहीं हो अंतिम संस्कार जहां बन सके स्मारक', मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा पत्र

Manmohan Singh Funeral: आज AICC मुख्यालय में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक बुलाई थी।

मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

Manmohan Singh Funeral: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को सुबह करीब 11.45 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। 26 दिसंबर को दिल्ली के एम्स में 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह की 2 बार बाईपास सर्जरी हो चुकी थी और वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

विज्ञापन

शुक्रवार को AICC मुख्यालय में मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र 

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मनमोहन सिंह का परिवार अंतिम संस्कार और स्मारक की जगह को लेकर केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों से संपर्क में है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के लिए उनके कद के अनुसार अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान दिए जाने पर चर्चा हुई। कांग्रेस की तरफ से पार्टी अध्यक्ष ने इन सभी मांगों के साथ एक पत्र केंद्र सरकार के पास भेज दिया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय को भेजा पत्र

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रालय को भेजे पत्र में लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार वहीं किया जाना चाहिए जहां उनका स्मारक बनाया जा सके।  केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर 7 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और भूमि अधिग्रहण कानून समेत कई मुद्दों पर काम किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ