---विज्ञापन---

देश angle-right

अलविदा मनमोहन सिंह! पूर्व PM की अंतिम विदाई पर 7 ताजा अपडेट्स

Former PM Manmohan Singh Last Rites: देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आखिरी दर्शन लोग कल कर पाएंगे। उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी ताजा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि पूर्व PM का अंतिम संस्कार कब, कहां और कैसे होगा?

---विज्ञापन---

Manmohan Singh Last Rites Updates: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 26 दिसंबर दिन गुरुवार की रात करीब 10 बजे उन्होंने दिल्ली के एम्स में आखिरी सांस ली। 92 साल के मनमोहन सिंह काफी समय से बीमार थे और बीते दिन अचानक बेहोश हो गए थे। बेहोशी की हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। देररात करीब 3 बजे औपचारिकताएं निभाकर उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया।

देररात ही कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे। आज सुबह देश के गृहमंत्री अमित शाह और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। दुनियाभर से राजनेता और राष्ट्राध्यक्ष उनके निधन पर शोक संदेश भेज रहे हैं। आइए उनके अंतिम दर्शन, अंतिम क्रियाओं और अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स की बात करते हैं…

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

1. मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन लोग कल 28 दिसंबर दिन शनिवार को कर पाएंगे। उनका पार्थिव शरीर उनके आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग परकल से कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। यहीं से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और राजघाट के पास उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2. मनमोहन सिंह की एक बेटी विदेश में रहती है, जो घर आने के लिए निकल गई है। वह देररात अमेरिका से आएगी। उसके बाद ही पूर्व PM के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम फाइनल किया जाएगा। वहीं उनका पूरा परिवार इस समय उनके घर पर मौजूद है। शोक जताने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

---विज्ञापन---

3. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार को होने वाले सभी कार्यक्रम भी रद्द किए दिए हैं। पूर्व PMके निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। राष्ट्रपति भवन का राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका दिया गया है। देशभर में विधानसभाओं और सरकार दफ्तरों पर लगे ध्वज आधे झुका दिए गए हैं। कर्नाटक ने राज्य में आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है।

 

---विज्ञापन---

4. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम ने भी शोक जताया है। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के साथ टीम इंडिया का टेस्ट मैच चल रहा है। आज मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज और कल 28 दिसंबर को अपनी प्रगति यात्रा को भी स्थगित कर दिया है।

---विज्ञापन---

5. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देररात ही दिल्ली लौट आए। आते ही वे दोनों मनमोहन सिंह के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राहुल गांधी ने अपने X हैंडल पर ट्वीट लिखा कि आज मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया। कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग कैंसिल कर दी है। कांग्रेस स्थापना दिवस से जुड़े कार्यक्रम भी कैंसिल किए गए हैं।

6. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक के कारण उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का शुक्रवार का जम्मू दौरा पुनर्निर्धारित किया गया है। धनखड़ को श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करना था।

---विज्ञापन---

7. मनमोहन सिंह के निधन पर दुनियाभर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। मालदीव और अफ़गानिस्तान समेत पड़ोसी देशों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उनके योगदान, उनके देशों के साथ मधुर संबंधों पर प्रकाश डाला है। अमेरिका की तरफ से शोक संदेश भेजा गया है।

First published on: Dec 27, 2024 10:15 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola