Manish Sisodia Delhi News: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने महीनों बाद गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी (AAP) की बैठक बुलाई गई। इस दौरान न सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि मनीष सिसोदिया भी सत्तारूढ़ दल पर जमकर बरसे। मनीष सिसोदिया ने पहली बार अपनी गिरफ्तारी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने मुझे तोड़ने की पूरी कोशिश की। मुझसे कहा गया कि केजरीवाल ने आपको फंसाया है। कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने मुझे दोषी बताया है। अगर मैं केजरीवाल का नाम ले लूं, तो मुझे छोड़ दिया जाएगा। मगर मैंने किसी की बात पर यकीन नहीं किया।
बीजेपी में शामिल होने का मिला ऑफर- सिसोदिया
AAP ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगाई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि जेल में रहते हुए मुझे बीजेपी में शामिल होने का ऑफर मिला। मुझे कहा गया कि बीजेपी से हाथ मिला लो, वरना तुम जेल में ही मर जाओगे। अपने बारे में सोचो। राजनीति में कोई किसी के बारे में नहीं सोचता। अपने परिवार, पत्नी और बेटे के बारे में सोचो। मैंने उन्हें एक ही जवाब दिया कि आप लक्ष्मण को राम से दूर करने कोशिश कर रहे हैं। दुनिया के किसी भी रावण में इतनी हिम्मत नहीं है। पिछले 26 साल से अरविंद केजरीवाल मेरे भाई हैं।
ED ने सबकुछ जब्त किया- सिसोदिया
मनीष सिसोदिया का कहना था कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ-साथ हमें भी तोड़ने की कोशिश की। मगर वो ना हमें तोड़ पाए और ना ही AAP को। 2002 में जब मैं पत्रकार था, तो मैंने 5 लाख का एक फ्लैट लिया था। वो मुझसे ले लिया गया। मेरे बैंक खाते में 10 लाख रुपये थे, वो भी ले लिए गए। मुझे मेरे बेटे की फीस भरने के लिए भीख मांगनी पड़ी। अरविंद केजरीवाल अब दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं हैं। कई लोग इससे नाराज हैं। बस 3-4 महीने की बात है, केजरीवाल फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।
डेढ़ साल बाद मिली जमानत
बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया लगभग डेढ़ साल तक सलाखों के पीछे रहे। पिछले महीने ही उनकी बेल को मंजूरी मिली थी। इसी मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को भी पिछले हफ्ते जमानत मिल गई है। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दिया, तो सिसोदिया ने भी उपमुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया। दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद दिल्ली की गद्दी पर बैठने का संकल्प लिया है।
यह भी पढ़ें- क्या होते हैं अंडरवाटर ड्रोन? फ्रांस से मिला तोहफा भारत के दुश्मनों को पानी में भी देगा मुंहतोड़ जवाब
संबंधित खबरें
सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
43 mins ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
3 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
3 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
3 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
5 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
5 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
5 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
5 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines