मणिपुर में 19 थानों को छोड़कर पूरा प्रदेश Disturbed Area घोषित, खड़गे बोले- खूबसूरत राज्य युद्धक्षेत्र में बदला
Edited By Bhola Sharma

Manipur Violence
Edited By Bhola Sharma

Manipur Violence
Manipur Violence Update Government Announced Disturbed Area Internet Ban: मणिपुर में दो स्टूडेंट्स की हत्या के बाद हालात फिर से बिगड़ गए हैं। राज्य सरकार ने एक अक्टूबर से अगले 6 महीने के लिए राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित किया है। सिर्फ 19 थानों को इससे अलग रखा गया है। इंटरनेट भी बैन कर दिया गया है। हिंसा में कमी आने के बाद 23 सितंबर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल की गई थीं।
सरकार ने यह कदम सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) कानून के तहत उठाया है। इसके तहत सशस्त्र बलों, राज्य और अर्धसैनिक बलों को विशेष शक्तियां मिल जाती हैं।
जारी आदेश में एन बीरेन की सरकार ने कहा कि कई चरमपंथी/विद्रोही विचाराधारा के हिंसक हमले के कारण पूरे मणिपुर में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशत्र बलों की जरूरत है। आगे कहा गया है कि राज्य में समग्र कानून और व्यवस्था की स्थिति और राज्य की कानून की क्षमता को देखते हुए राज्य सरकार ने छह महीने की अवधि के लिए वर्तमान शांति क्षेत्र की स्थिति पर यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय लिया है।
इंफाल, लाम्फेल, सिटी, सिंजामेई, सेकमाई, लैमसांग, पाटसोई, वांगोई, पोरोम्पैट, हेइंगांग, लामलाई, इरिलबांग, लीमाखोंग, थौबल, बिष्णुपुर, नामबोल, मोइरंग, काकशिंग और जिरीबाम पुलिस थानों को इस आदेश से बाहर रखा गया है।
मणिपुर में फिर बिगड़े हालात, पूरा राज्य Disturbed Area घोषित
◆ राज्य में एक अक्टूबर तक इंटरनेट बैन
◆ पूरे मणिपुर में नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए सशस्त्र बलों की जरूरत #Manipur #ManipurGovt | Manipur pic.twitter.com/RY09HL1p5v
— News24 (@news24tvchannel) September 27, 2023
दरअसल, इंफाल में मंगलवार को दो छात्रों के अपहरण और हत्याकांड को लेकर पूरे प्रदेश में हिंसक प्रदर्शन हुए। हजारों छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेड एक्शन फोर्स के साथ झड़प हुई। जिसमें 45 लोग घायल हो गए। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुए।
स्टूडेंट्स की हत्या की जांच के लिए सीबीआई आज इंफाल जाएगी। इसकी जानकारी सीएम एन बीरेन सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को मणिपुर में हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है। उन्होंने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि 147 दिनों से मणिपुर के लोग पीड़ित हैं। लेकिन पीएम मादी के पास मणिपुर जाने का समय नहीं है। खूबसूरत मणिपुर को युद्ध के मैदान में बदल दिया गया है। यह सब बीजेपी के कारण है। अब समय आ गया है कि पीएम मोदी बीजेपी के अयोग्य सीएम को बर्खास्त करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: