Manipur Violence Update 3 people died due to firing in Manipur Kangpokpi: मणिपुर के कांगपोकपी में मंगलवार 12 सितंबर को फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने कांगगुई इलाके में सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। घटना इरेंग और करम वैफेई गांव में हुई। इससे पहले 8 सितंबर को टेंग्रौपाल के पल्लेल गांव में भड़की हिंसा में भी 3 लोगों की मौत हो गई थी और 50 से अधिक घायल हो गए थे। बता दें कि मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर विवाद चल रहा है अब तक इस हिंसा में 160 लोगों की मौत हो चुकी है।
बीजेपी विधायकों ने पास किया प्रस्ताव
इधर राजधानी इंफाल में भाजपा के 23 विधायकों ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पास किया जिसमें 10 कुकी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कुकी विधायक राज्य में अलग प्रशासन की मांग कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने इस मांग के विरोध में सीएम एन बीरेन सिंह से मुलाकात की।
इसलिए हो रही हिंसा
मणिपुर हाईकोर्ट ने मैतेई समुदाय आरक्षण देने के आदेश के बाद प्रदेश में हिंसा भड़की थी। मैतेई समुदाय की मांग थी कि उन्हें जनजाति का दर्जा मिले। मैतेई मानते हैं कि सालों पहले उनके राजा ने म्यांमार से कुकी को युद्ध लड़ने के लिए बुलाया था। इसके बाद वे यहां के स्थायी निवासी हो गए। ये लोग रोजगार के लिए अफीम की खेती करने लगे। इससे मणिपुर ड्रग तस्करी का ट्राएंगल बन गया। इन्होंने नागा लोगों से लड़ने के लिए आम्र्स ग्रुप बनाए। मणिपुर में नगा ओर कुकी मैतेई को आरक्षण देने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि एसटी में मैतेई को आरक्षण मिलने से उनके अधिकार कम हो जाएंगे। मैतेई राजनीतिक रूप से पहले ही ताकतवर है।
संबंधित खबरें
राहुल के प्रदर्शन से अखिलेश ने क्यों बनाई दूरी? दूसरे दिन सपा के सांसद गायब
1 hr agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoCEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
5 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
8 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
8 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
9 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
9 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
9 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines