हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Manipur Violence: सरकार ने उठाया सख्त कदम, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का आदेश

विज्ञापन
manipur violence

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को रोकने के लिए राज्य सरकार ने गुरुवार शाम सख्त कदम उठाया है। राज्यपाल ने राज्य के सभी हिंसाग्रस्त इलाकों में दंगाइयों को देखते ही गोली मारने का निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने राज्यपाल के पास यह प्रस्ताव भोजा था। जिसे उपराज्यपाल ने गुरुवार शाम अपनी मंजूरी दे दी है।

हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में धारा 144 लागू 

इससे पहले दिन में मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में धारा 144 लागई गई थी। जिसके बाद इन क्षेत्रों में भीड़ को एक जगह एकत्रित होने पर मनाई है। इसके अलावा अगले पांच दिनों तक इन क्षेत्रों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। दरअसल, मणिपुर में आदिवासी आंदोलन के दौरान बुधवार को हिंसा शुरू हुई थी।

हिंसा की चपेट में कुल करीब आठ जिले

अब तक हिंसा की चपेट में कुल करीब आठ जिले आ चुके हैं। मणिपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असम राइफल्स की 34 और सेना की 9 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली से गृह मंत्रालय ने रैपिड एक्शन फोर्स की भी पांच कंपनियों को मणिपुर भेजा है। अभी तक करीब 7500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा चुका है। मणिपुर में इम्फाल वेस्ट, काकचिंग, थौबाल, जिरिबाम, बिष्णुपुर, चुराचांदपुर, कांगपोकपी और तेंगनौपाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola