Manipur Violence Update: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की हुई है। जिसके बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने यहां बदहाल कानून-व्यवस्था का हवाला देते और सरकार पर साल भर हिंसा रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।
बता दें मणिपुर में मई 2023 में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच टकराव के बाद हिंसा शुरू हुई थी। शनिवार को मणिपुर में उस समय हिंसक आक्रोश भड़क उठा जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के पैतृक घर समेत राज्य के तीन मंत्रियों के आवासों पर हमला कर दिया था।
ये भी पढ़ें: मोजतबा खामेनेई कौन? ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे, संभालेंगे पिता की गद्दी
हिंसा रोकने और तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश
मणिपुर हिंसा के बाद गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रैली रद्द कर रविवार को दिल्ली लौटे। यहां उन्होंने गृह मंत्रालय व सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मणिपुर के ताजा हालात पर बैठक की। बैठक में गृहमंत्री ने पिछले दो दिनों की समीक्षा करते हुए और ताजा हालतों के मद्देनजर हिंसा रोकने व तनाव कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
इन 7 जिलों में इंटरनेट बंद
मणिपुर में गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने तीन मंत्रियों समेत पांच विधायकों के घर हमला किया है। जिसके बाद मुख्य सचिव विनीत जोशी ने आदेश जारी करते हुए इंफाल वेस्ट, इंफाल ईस्ट, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, कांगकोकपी और चुराचांदपुर कुल सात जिलों में इंटरनेट सेवा को फिलहाल बंद कर दिया है।
क्यों और कैसे भड़की हिंसा
बता दें 12 नवंबर को जिरिबाम जिले में एक गांव पर उग्रवादियों के हमला कर दिया था। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद 10 उग्रवादियों को मार गिराया था। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंसा भड़क गई। 14 नवंबर को जिरिबाम में 2 नागरिकों के शव मिले और इसके बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों का अपहरण कर लिया गया।
मुर्शिदाबाद की सांप्रदायिक हिंसा में 50 लोग घायल
मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा हुई, जिसमें दो समुदायों के करीब 50 लोग घायल हुए हैं और 30 से ज़्यादा घरों में तोड़फोड़ की गई है। फिलहाल पूरे इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स सहित भारी पुलिस बल तैनात है। बता दें मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा शहर और आसपास के इलाकों में सांप्रदायिक झड़प हुई है।
ये भी पढ़ें: जानलेवा Mpox का मिला नया ‘स्ट्रेन’, बुखार जैसे हैं लक्षण, अमेरिका में अलर्ट जारी
संबंधित खबरें
आज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
2 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
2 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
5 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
6 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
7 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
8 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
10 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
10 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
10 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines