Manipur Violence: इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर पेट्रोल बम फेंका, आग भी लगाई

Kongba in Imphal, Petrol bombs hurled, Manipur violence, Union Minister house torched, Imphal

Manipur Violence: इंफाल में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन के आवास पर पेट्रोल बम फेंकने और आग लगाने की सूचना है। मणिपुर सरकार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार देर रात इंफाल के कोंगबा में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के आवास में भीड़ ने कथित तौर पर आग लगा दी।

विज्ञापन

ANI से बात करते हुए सिंह ने कहा, “मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। शुक्र है कि मेरे इंफाल स्थित घर पर कल रात कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए और मेरे घर के भूतल और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है।”

विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्य में शांति की अपील करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे गृह राज्य में जो हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख हो रहा है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा। इस तरह की हिंसा करने वाले बिल्कुल अमानवीय हैं।”

विज्ञापन

मणिपुर के मंत्री के सरकारी आवास में भी उपद्रवियों ने लगाई थी आग

Manipur Violence: उपद्रवियों ने इंफाल पश्चिम में मणिपुर के मंत्री नेमचा किपजेन के सरकारी आवास में आग लगा दी थी। घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कहा जा रहा है कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। सूत्रों के मुताबिक घटना बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है।

पूर्वोत्तर राज्य में तनाव की स्थिति बरकरार

हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कानून और व्यवस्था को भंग होने से बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में गश्त करना जारी रखते हैं। इस बीच, पिछले 24 घंटों में टेंग्नौपाल और इंफाल पूर्वी जिलों से आग्नेयास्त्र और 63 गोला बारूद बरामद किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ