Manipur Violence: मणिपुर के जिरीबाम जिले में जिस चिंगखेंगंबा सिंह और परिवार के 5 लोगों के शव सुरक्षाबलों को नदी से मिले थे। उसके परिवार की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें चिंगखेंगंबा सिंह और परिवार के पांच सदस्य दिखाई दे रहे हैं। चिंगखेंगंबा सिंह गुलाबी टीशर्ट में नजर आ रहा है। उसकी मां और 8 महीने का भाई जमीन पर कुछ दूर बैठे दिख रहे हैं। वहीं, सभी 6 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार मैतेई समुदाय के 3 साल के लड़के (चिंगखेंगंबा सिंह) के सिर में गोली लगने का घाव मिला है। छाती में चाकू के घाव मिले हैं। बांह और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी घाव हैं। दाहिनी आंख गायब है। बच्चे की 25 वर्षीय मां हेतोनबी देवी को भी बर्बरतापूर्वक मारा गया है। सीने में 3 गोलियां मारी गई हैं। एक गोली पीठ पर मारी गई है। बच्चे की 60 वर्षीय दादी रानी देवी को पांच गोलियां मारे जाने के निशान शरीर के अलग-अलग हिस्सों में मिले हैं। तीन लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस ने सौंपी नहीं है।
यह भी पढ़ें:सास, बहू और साजिश… पत्नी ने किया था इंस्पेक्टर की मां का कत्ल, पुलिस को बताई थी ये कहानी… ऐसे खुला राज
बच्चे के 8 महीने के भाई लंगंबा सिंह, 31 साल की मौसी टी थोइबी देवी, 8 साल की मौसेरी बहन टी थजमनबी देवी की रिपोर्ट अभी पुलिस के पास है। चिंगखेंगंबा सिंह के पिता ने पुलिस से मांग की है कि सभी रिपोर्ट्स उनको सौंपी जाए। पिता लैशराम हीरोजीत के अनुसार अभी उनको पुलिस के जवाब का इंतजार है। एक समिति भी मामले में गठित की गई है। इस समिति का कहना है कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के एवज में कोर्ट के ऑर्डर मांग रही है। मणिपुर सरकार ने इस हत्याकांड को सुनियोजित बताया है। NIA को इसकी जांच सौंपी गई है। इन लोगों का घर मई 2023 में जला दिया गया था। मैतेई समुदाय और कुकी जनजातियों में संघर्ष के बाद ये लोग बोरोबेकरा के राहत शिविर में रह रहे थे।
11 नवंबर को हुआ था हमला
असम सीमा के पास इस शिविर पर 24 हथियारबंद उग्रवादियों ने 11 नवंबर को हमला किया था। जिसमें मैतेई समुदाय के दो लोग मारे गए थे। हमलावर दो गुटों में थे। एक गुट ने इन 6 लोगों को अगवा किया था। वहीं, दूसरे गुट ने घात लगाकर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। सीआरपीएफ ने हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था। 45 मिनट बाद 10 उग्रवादियों के शव मिले थे। बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किए गए थे। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ था। 15-18 नवंबर के बीच सुरक्षाबलों को नदी से इन लोगों के अलग-अलग शव मिले थे। कुकी जनजातियों के नागरिक समाज संगठनों ने कहा था कि सुरक्षाबलों ने उनके 10 ग्रामीण स्वयंसेवकों को मारा है। अब 6 लोगों की हत्या के बाद सभी राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की है।
यह भी पढ़ें:रील के चक्कर में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स पहन डांस कर रहा था युवक, दुकानदारों ने ऐसे निकाली हेकड़ी
संबंधित खबरें
SIR के खिलाफ 'INDIA' ब्लॉक की याचिका पर SC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
2 mins agoजंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर SC ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
6 mins agoराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार, 12 अक्टूबर को INDIA ब्लॉक के मार्च का मामला
12 mins agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? योगेंद्र यादव के जरिए बुलाया था चाय पर
25 mins agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
1 hr ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
5 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines