Militants Using Advanced Weapons in Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़की है, ये पहली बार नहीं है जब राज्य में हिंसक घटनाएं हो रही हों। इन हिंसक घटनाओं में शामिल उग्रवादियों की सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होती रहती हैं, जिनमें ये बेखौफ हाथ में आधुनिक हथियार लिए दिखते हैं।
उग्रवादियों के पास कौन से हथियार? जिससे दे रहे सेना को टक्कर
वहीं, मणिपुर पुलिस आए दिन इन उग्रवादियों से मुठभेड़ के बाद अवैध हथियारों को जब्त करने का दावा भी करती है। लेकिन यहां सवाल ये उठता हैकि आखिर ये उग्रवादी इन हथियारों को लाते कहां से हैं? इनके पास ऐसे कौन से हथियार हैं जिससे ये दुनिया की सबसे तेज सेना में से एक भारतीय सेना को टक्कर दे रहे हैं। कई बार उग्रवादियों पर मणिपुर पुलिस से उनके हथियार छीनकर ले जाने का भी आरोप लगता आया है।
इन तीन राज्यों से मणिपुर पहुंच रहे हथियार
आपको बता दें कि मणिपुर में सक्रिय उग्रवादियों के पास केवल पुलिस से छीने गए हथियार ही नहीं हैं। बल्कि ये लोग चीन, बांग्लोदश और म्यांमार से भी इन आधुनिक हथियारों को खरीदकर लाते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो 1 जनवरी 2024 से 10 सितंबर तक मणिपुर पुलिस ने करीब 161 जगहों पर छापेमारी कर अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है।
हथियार तस्करी का ट्रांजिट पॉइंट है मणिपुर का कांगपोक्पी
पुलिस के अनुसार मणिपुर का कांगपोक्पी अवैध हथियारों का ट्रांजिट पॉइंट है। बीते सात माह में यहां से 33 जगहों से बड़ी संख्या में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा राज्य के पूर्वी इंफाल, काकचिंग, बिष्णुपुर, चूराचंद्रपुर आदि में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले सबसे बड़े माफिया सक्रिय हैं, जो बाहर से इन्हें यहां लाकर उग्रवादियों को बेचते हैं।
चीन और अमेरिका निर्मित हथियारों का कर रहे यूज
जानकारी के अनुसार मणिपुर के कुकी विद्रोही AK-47, M4, HK416 जैसे आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं। ये लोग विस्फोट के लिए ड्रोन का भी यूज कर रहे हैं। बता दें उग्रवादी जिन AK-47 या AK-56 का इस्तेमाल कर रहे हैं उसकी रेंज 400 मीटर तक मार करने की है। AK-56 चीन निर्मित है और AK-47 को इंडियन फोर्स भी इस्तेमाल करती हैं, इन दोनों में करीब 600 राउंड लोड होते हैं।
Militants Using Advanced Weapons in Manipur Violence:
M4A1 ऑटोमैटिक कार्बाइन 600 मीटर तक करती है मार
उग्रवादी हिंसक वारदाताओं को अंजाम देने के लिए M4A1 ऑटोमैटिक कार्बाइन का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये 600 मीटर तक मार करती है और इसमें 30 राउंड तक आ जाते हैं। ये आधुनिक हथियार अमेरिकी की सेना उपयोग में लाती है। इसी तरह ColtAR15 को भी उग्रवादियों के पास देखा गया है, जो अमेरिका निर्मित है। ये एक बार में 30 राउंड लोड करती है और 600 मीटर तक वार करती है। खुफिया एजेंसियों के अनुसार मणिपुर में उग्रवादियों के पास इंसास, 7.64 मिलिमीटर राइफल्स, AR-15 सेमी-ऑटोमैटिक राइफल, MA1 MK-3 समेत आधुनिक विस्फोटक हैं।
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
2 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
4 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
6 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
6 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines