नई दिल्ली: मणिपुर हिंसा मामले में विपक्ष (I.N.D.I.A) नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) से मुलाकात की। इन नेतओं ने महामहिम से मुलाकात कर उन्हें राज्य (Manipur Violence) के हालात के बारे में अवगत कराया और एक ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति से मणिपुर मामले में हस्तक्षेप का भी अनुरोध किया।
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राज्य सभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के 31 सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान मणिपुर का दौरा करने वाले 21 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि मणिपुर में किस तरह की घटनाएं हो रही हैं और राज्य में कैसे हालात है।
मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने आगे कहा कि कहा कि हमने राष्ट्रपति को विशेष रूप से मणिपुर में महिलाओं (Manipur Violence) के खिलाफ अत्याचार, पुनर्वास और अन्य स्थितियों के बारे में जानकारी दी। हमने उन्हें बताया कि प्रभावित इलाकों में लोगों के पास खाना और पानी तक नहीं है। बीमार लोगों के लिए इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। साथ ही हमने खास तौर पर उन्हें महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वो इसे जरूर देखेंगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी मुख्य मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर का दौरा करें और राज्य में शांति बहाल करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर इस घटना पर सरकार चर्चा नहीं करना चाहती है। विपक्ष को संसद मे सम्मान नहीं दिया जा रहा। मेरा माइक कई बार बंद हुआ। यह दर्शाता है कि सरकार डेमोक्रेसी के तहत नहीं चलना चाहती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के प्रदूषण का पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने, क्या AQI कर रहा खराब?
8 mins agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
1 hr agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
2 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
4 hrs ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
5 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
5 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines