Manipur Violence: इंफाल में नहीं थम रहा हिंसा का दौर; नौ लोगों की मौत के बाद फिर सुलगा मणिपुर

manipur violence, violence in Imphal, Imphal News, Manipur News, Crime news
विज्ञापन

Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में राज्य की राजधानी इंफाल में कर्फ्यू के बावजूद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों से भिड़ंत हो गई। पुलिस की ओर से बताया गया है कि कुछ लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ घरों में आग लगाई गई है। हालांकि अभी हालात काबू में बताए जा रहा है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले

जानकारी के मुताबिक हिंसा का ताजा मामला, राजधानी इंफाल के न्यू चेकॉन इलाके का है। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में दिख रहा है कि दमकलकर्मी जलते हुए घर को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान एक संकरी गली में प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं।

विज्ञापन

कल की हिंसा में मरे थे नौ लोग

बता दें कि मणिपुर में बुधवार को भी हिंसा हुई थी। इस दौरान नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए थे। बताया गया था कि इंफाल के खमेनलोक इलाके में हिंसा भड़क गई। ईस्ट के एसपी शिवकांत सिंह ने बताया है कि घटना में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। मरने वालों में एक महिला और आठ पुरुष थे।

महिला मंत्री के घर में लगाई आग

इस दौरान इंफाल में मणिपुर की एकमात्र महिला मंत्री के आधिकारिक घर में भी आग लगा दी गई थी। राज्य की उद्योग मंत्री नेमचा किपगेन हमला के वक्त घर पर मौजूद नहीं थी। इस घटना के बाद राज्य में इंटरनेट सेवा पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा गया है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य में पिछले कुछ शांति के बाद फिर से हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ