Manipur Violence: मणिपुर में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 24 घंटों में मणिपुर में 12 बंकर नष्ट किए गए हैं। पुलिस ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में हिंसा प्रभावित मणिपुर के विभिन्न जिलों में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर उग्रवादियों द्वारा बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।
मणिपुर पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, चुराचांदपुर और काकचिंग जिलों में तलाशी अभियान चलाया और पहाड़ी और घाटी दोनों में 12 बंकरों को नष्ट कर दिया।
सर्च ऑपरेशन के दौरान मिले मोर्टार गोले
पुलिस ने बताया में कहा कि सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन 51 मिमी मोर्टार गोले और तीन 84 मिमी मोर्टार गोले साहुमफाई गांव के धान के खेत में पाए गए और एक आईईडी कांगवई और एस कोटलियान गांवों के बीच एक धान के खेत में पाया गया। मोर्टार गोले और आईईडी को नष्ट कर दिया गया।
मणिपुर पुलिस ने कहा कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन कुछ स्थानों पर नियंत्रण में है, कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं लेकिन राज्य के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य है। बयान में कहा गया है कि उन्होंने कर्फ्यू उल्लंघन, घरों में चोरी, आगजनी के मामलों आदि के सिलसिले में 135 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अब तक 1100 हथियार और 250 बम बरामद
बयान में कहा गया, “अब तक कुल 1100 हथियार, 13702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च, घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी है।” पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे राज्य में स्थिति सामान्य बनाने में हर संभव मदद करें, केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के 9233522822 पर डायल करके किसी भी अफवाह की जानकारी दें।
बता दें कि मेइती को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में ऑल ट्राइबल्स स्टूडेंट्स यूनियन (एटीएसयू) द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान झड़प के बाद 3 मई को मणिपुर में हिंसा भड़क उठी। मणिपुर पुलिस और केंद्रीय बलों ने राज्य के संवेदनशील इलाकों में गश्त, फ्लैग मार्च और घेराबंदी, तलाशी अभियान चलाया है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines