हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Manipur Violence: सीएम एन बीरेन सिंह का बड़ा बयान; बोले- मणिपुर में 'स्थिति अराजक'

विज्ञापन

Manipur Violence: नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राज्य के हालातों (Manipur Violence) पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हिंसा की बदलती प्रकृति पर कह नहीं सकते कि क्या हो रहा है। साथ में उन्होंने कहा कि ‘स्थिति अराजक’ है।

दिल्ली से लौटने पर इंफाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने नई दिल्ली से लौटने के बाद राज्य की राजधानी इंफाल में समाचार एजेंसियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में गोलीबारी से लेकर घाटी के जिलों में नागरिक अशांति और हिंसा की बदलती प्रकृति पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चिंता जताई है।

सीएम का इस दौरान आया बयान

मुख्यमंत्री बीरेन ने कहा कि हिंसा का प्रारंभिक चरण अत्यधिक राजनीतिक और संवेदनशील था, लेकिन आज राज्य में स्थिति अराजक बनी हुई है। मुख्यमंत्री का यह बयान हिंसा प्रभावित मणिपुर में उग्रवादियों की ओर से कथित तौर पर बनाए गए बंकरों पर राज्य पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल की कार्रवाई के बीच आया है।

सुरक्षा बलों ने नष्ट किए 12 बंकर

सुरक्षा बलों ने संघर्षग्रस्त राज्य के विभिन्न जिलों में कथित तौर पर आतंकवादियों की ओर से बनाए गए 12 बंकरों को नष्ट करने का दावा किया है। सीएम ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर और राज्य मंत्री के आवास पर हमले, आगजनी, सरकारी संपत्तियों को नष्ट करने और सुरक्षा बलों की आवाजाही में बाधा जैसे मुद्दे उठाए।

गृहमंत्री ने बुलाई थी सर्वदलीय बैठक

सीएम बीरेन सिंह ने कहा कि उन्होंने मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की रिपोर्ट सौंपी है। बताया गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री ने सीएम बीरेन सिंह से मुलाकात से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी ने सीएम की बर्खास्तगी की मांग की थी।

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें