Manipur Violence: मणिपुर में मैतेई संगठन के अरामबाई टेंगोल के नेता कानन सिंह की गिरफ्तारी के बाद एकबार फिर से राज्य में हिंसा भड़क गई है। बता दें कि साल 2023 में हुई मणिपुर हिंसा में उनकी अहम भूमिका रही थी। उस वक्त वे कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। अब फिर से उन्हें पुलिस हिरासत में लिया गया है जिसके बाद राज्य में हालात बिगड़ गए हैं। इंफाल के पांच जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, सुरक्षाबलों और विधायकों की राज्यपाल से बैठक हुई जिसमें उन्होंने समीक्षा की और हालात को काबू करने के लिए चर्चा की है। आइए जानते हैं क्यों मणिपुर में भड़क रही है हिंसा?
मणिपुर हिंसा का कारण
राज्य में हिंसा भड़कने का कारण कानन सिंह की गिरफ्तारी है। उन्हें साल 2023 में भड़की हिंसा का प्रमुख माना गया है और कई आपराधिक गतिविधियों के साजिशकर्ता के तौर पर अरेस्ट किया है। कानन को शनिवार को इंफाल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी से पहले ही एयरपोर्ट पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए थे, उन्होंने हवाई अड्डे का एंट्री गेट घेरा हुआ था। कानन कि गिरफ्तारी की सूचना उसके परिवार को दी गई है। उसे इंफाल से गुवाहाटी लाया गया है ताकि यहां उसे पुलिस रिमांड में लेने के लिए अदालत के सामने पेश किया जा सके।
इंटरनेट सेवा बंद
घाटी में चारों ओर प्रदर्शन और आगजनी के चलते प्रशासन ने इंफाल के पांच जिलों में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी है। मोबाइल डाटा के इस्तेमाल पर भी बैन लगाया गया है। आधिकारिक तौर पर दिए गए एक आदेश में इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में सेवाएं बंद है। दरअसल, इसके पीछे कानून व्यवस्था और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए यह आदेश दिया गया है। ऐसी आशंकाएं जताई जा रही है कि कुछ असामाजिक तत्वों के कारण इलाके में हिंसा को और भड़काने के लिए भावनात्मक तस्वीरें और भाषण समेत भड़काऊ वीडियो प्रसारित किए जा सकते हैं।
गवर्नर ने की समीक्षा बैठक
शहर में मौजूदा तनाव को मद्देनजर रखते हुए राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने रविवार को समीक्षा बैठक की थी। बैठक में सुरक्षा अधिकारी समेत कई विधायक भी शामिल थे। इस मीटिंग में सुरक्षा की स्थितियों को लेकर कई अहम मामलों पर चर्चा हुई थी। बैठक में राज्यपाल को राज्य की स्थिति के बारे में और कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में अवगत कराया गया है। राज्यपाल ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
कौन है कानन सिंह?
कानन सिंह मणिपुर के इंफाल में सक्रिय मैतेई संगठन अरामबाई तेंगगोल का प्रमुख है। उसे 7 जून 2025 को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इंफाल हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। उस पर जारी कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2023 में मणिपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के तहत की जा रही है।
यह भी पढ़ें : मणिपुर में फिर लगा कर्फ्यू, स्कूल और बाजार-दुकानें बंद; जानें अब क्यों आपस में भिड़े 2 गुट?
संबंधित खबरें
'कानून के अनुसार करें काम', CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज, चुनाव आयोग को नोटिस जारी
17 mins ago'रात 10 बजे भी महिला को सुरक्षित...', रेप के बढ़ते मामलों पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
1 hr ago135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, शिफ्ट करने को लेकर जताई चिंता
1 hr agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
2 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
3 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
6 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
14 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
15 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines