हाथ जोड़े हुए 28 वर्षीय मयंगलाम्बम ऋषिकांत सिंह अपनी जिंदगी की भीख मांगते रहे. लेकिन कुछ पल बाद, विद्रोहियों ने उन्हें बेहद करीब से गोली मार दी. हत्या के बाद वीडियो जारी करते हुए कहा कि ‘कोई शांति नहीं, कोई लोकप्रिय सरकार नहीं.’
बिना आवाज वाली वीडियो में पहाड़ी के किनारे एक खाली मैदान में रात का समय दिखाई दे रहा है. युवक अपने घुटनों के बल बैठा है और हाथ जोड़े हुए है. फिर राइफल से गोली चलती दिखती है और उसे मार दिया जाता है. यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से 65 किमी दूर मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हुई. ऋषिकांत की पत्नी कुकी समुदाय से हैं.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, घाटी के काकचिंग खुनौ निवासी ऋषिकांत नेपाल में काम करते थे और छुट्टी पर घर आए थे. सूत्रों के मुताबिक, उनकी पत्नी ने ‘कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन’ और उसके तुइबोंग जिला मुख्यालय से ऋषिकांत को कुछ दिनों के लिए मिलने आने की अनुमति ली थी. हालांकि, KNO ने ऐसी किसी भी अनुमति देने से इनकार किया है. साथ ही संगठन ने इस घटना में शामिल होने से भी इनकार किया है. वहीं, ‘यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी’ (UKNA) ने भी इस घटना में शामिल होने से मना किया है.
पुलिस ने बताया कि उन्हें चुराचांदपुर जिले के एक गांव में लाश मिली और उसे रात 1.30 बजे लोकल हॉस्पिटल लाया गया.
सूत्रों का कहना है कि उग्रवादियों का मकसद जनता को जातीय आधार पर उकसाना और हिंसा का एक और दौर शुरू करना है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब सरकार गठन की बातचीत चल रही है. मई 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से कुकी और मैतेई एक-दूसरे के इलाकों में नहीं गए हैं. मणिपुर में पिछले साल फरवरी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था.
संबंधित खबरें
भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
18 mins ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने सुप्रीम कोर्ट की भूमिका पर उठाए सवाल
1 hr agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, FSSAI ने दिया बाजार से हटाने का आदेश
2 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय सेना ने वियतनाम के युवक को किया रेस्क्यू, अंडमान निकोबार में मर्चेंट शिप पर हुआ था घायल
4 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
12 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
13 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
15 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
19 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines