Manipur Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से 2024 से पहले मणिपुर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में यैस्कुल के पूर्व विधायक एलंगबाम चंद सिंह (Former Yaiskul MLA Elangbam Chand Singh), बीजेपी नेता सगोलसेम अचौबा सिंह (Sagolsem Achouba Singh), वकील ओइनम हेमंत सिंह और थौदम देबदत्त सिंह शामिल हैं। चारों नेताओं ने इंफाल में कांग्रेस भवन में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम (Dr Angomcha Bimol Akoijam) की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
‘मणिपुर की अखंडता को खतरा’
डॉ. अकोइजम ने इस मौके पर लोगों से मणिपुर की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उचित फैसले लेने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर का अपनी अखंडता के साथ खड़े होने का एक समृद्ध इतिहास है। इसकी पहचान की रक्षा के लिए वर्षों से कई आंदोलन चलाए गए हैं। हालांकि, अब हम खुद को ऐसे मोड़ पर पाते हैं, जहां इसके कमजोर होने का खतरा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक के लिए यह जरूरी है कि वह एकजुट हो और मणिपुर की अखंडता को खतरे में डालने वाली किसी भी ताकत से उसकी रक्षा करे।
‘हम अपनी ही भूमि पर आजादी से घूम नहीं सकते’
डॉ. अकोइजाम ने लोगों के ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों पर अफसोस जताया और बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर के मूल निवासी होने के बावजूद हम अपनी ही भूमि पर आजादी से घूम नहीं सकते। इन प्रतिबंधों को हटाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: जनता तो छोड़िए, खुद का भी नहीं मिला वोट; कौन है यह उम्मीदवार?
मणिपुर आउटर सीट पर दो चरणों में वोटिंग
बता दें कि आउटर मणिपुर सीट पर 19 और 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। पहले चरण में 15 विधानसभा सीटों पर, जबकि दूसरे चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। यह फैसला राज्य में जारी हिंसा की वजह से लिया गया है।
यह भी पढ़ें: वो फिल्म स्टार जिसने साइकिल पर दूध बेचा..चुनावी रैली के लिए लोग सड़कों पर ही डाल लेते थे खाट
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
6 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
7 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
9 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
13 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
16 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
19 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
21 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines