Manipur Violence: मणिपुर के उखरुल में फिर हिंसा, हथियारबंद बदमाशों ने 3 लोगों की हत्या की

Manipur fresh Violence, manipur news

Manipur Fresh Violence: मणिपुर के उखरूल जिले में शुक्रवार सुबह यानी आज हुई ताजा हिंसा में तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मणिपुर के उखरुल जिले के थोवई कुकी गांव में हुई। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों मृतक कुकी समुदाय से संबंध रखते थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जिला मुख्यालय उखरूल से लगभग 47 किमी दूर स्थित कुकी आदिवासियों के निवास वाले गांव थौवाई कुकी में सुबह 4:30 बजे के आसपास गोलीबारी हुई, जहां नागा जनजाति तांगखुल का प्रभुत्व है। उखरुल के एसपी एन वाशुम ने घटना की पुष्टि की।

विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी

एसपी ने बताया कि हमारी जानकारी के अनुसार, हथियारबंद बदमाश गांव के पास आए और गोलीबारी शुरू कर दी। एसपी ने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के लिए राज्य पुलिस और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

इससे पहले 5 अगस्त को बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिलों में दो समुदायों के बीच गोलीबारी की दो घटनाओं में पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में तीन मैतेई और दो कुकी समुदाय के लोग शामिल थे। बता दें कि 3 मई को शुरू हुई हिंसा में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों घायलों के साथ लगभग 50,000 लोग विस्थापित हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ