Manipur: मणिपुर के हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर में आज कुछ घंटों के लिए कर्फ्यू में आंशिक ढील दी गई है। लोगों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने की अनुमति देने के लिए रविवार सुबह 7 से 10 बजे तक कर्फ्यू में आंशिक रूप से छूट दी गई है। एक अधिसूचना में कहा गया है कि चुराचांदपुर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के बाद ये निर्णय लिया गया।
बता दें कि 3 मई को जिला प्रशासन ने मणिपुर में हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया था। मणिपुर में जारी हिंसा के बीच राज्य की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने शनिवार को राज्य के लोगों से भाईचारा बनाए रखने और भय एवं असुरक्षा की भावना को दूर करने की अपील की।
राज्यपाल ने भाईचारा बनाए रखने की अपील की
बयान में राज्यपाल ने कहा, ”पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य में हुई हिंसक घटनाओं और आगजनी ने आपसी भाईचारे और शांति को भंग कर दिया। इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में राज्य के कुछ भाई-बहनों की अचानक मृत्यु भी हो गई। मैं सभी से अपील करती हूं कि आपसी सहयोग के अनुसार भाईचारा बनाए रखें, भय और असुरक्षा की भावना को दूर करें और अपने आसपास के लोगों का सहयोग करें।”
राज्यपाल उइके ने कहा कि उन्हें बताया गया कि इन घटनाओं के कारण राज्य के नागरिकों में असुरक्षा, अविश्वास और भय का माहौल पैदा हो गया है। राज्यपाल ने नागरिकों को आश्वासन दिया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सेना, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) समेत सभी सुरक्षा बल राज्य में लगातार काम कर रहे हैं। सुरक्षा बल आपकी सेवा में आपके बहुत करीब हैं। वे आपकी सूचना पर तत्काल कार्रवाई करके आपकी मदद करेंगे।
सेना के कंट्रोल रूम नंबर पर जानकारी देने की अपील
राज्यपाल ने आगे कहा, “यदि आपके आस-पास किसी भी प्रकार की घटना से अशांति फैलती है या भय फैलता है, संपत्ति को नुकसान पहुंचता है या मानवीय क्षति होती है, तो तुरंत सेना के 24 घंटे चलने वाले कंट्रोल रूम नंबर 9233637014 या पुलिस को सूचित करें।”
इससे पहले, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में हिंसा के मद्देनजर ‘मणिपुर अखंडता पर समन्वय समिति (COCOMI)’ के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में कांग्रेस, एनपीएफ, एनपीपी, माकपा, आम आदमी पार्टी और शिवसेना सहित राजनीतिक दल शामिल हुए।
उधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक पी डोंगल ने कहा है कि सुरक्षा बलों के हस्तक्षेप के बाद राज्य में स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में आरएएफ, बीएसएफ और सीआरपीएफ सहित बलों को तैनात किया गया है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रमुख कुलदीप सिंह को सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है।
राज्य के डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार ने मणिपुर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खुफिया) आशुतोष सिन्हा को समग्र परिचालन कमांडर नियुक्त किया है।
संबंधित खबरें
कर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
26 mins agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
1 hr ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
1 hr agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
3 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
3 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago12 हजार करोड़ खर्च किए, लेकिन सिर्फ 130 में 21 शहरों की हवा हो सकी साफ
5 hrs ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
5 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines