Manipur CRPF Convoy Attack: मणिपुर के जीरीबाम में सीआरपीएफ के काफिले पर बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। सिर में गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया। जबकि पुलिस के 3 जवान घायल हुए हैं। सीआरपीएफ और स्टेट पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान जवानों को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया। हमला 14 जुलाई को करीब 9 बजे हुआ है। घायल जवानों को इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।
20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम जिला पुलिस की ज्वाइंट टीम पर अटैक किया गया। यह टीम 13 अप्रैल को हुई एक गोलीबारी के मामले में जांच के लिए रवाना हुई थी। जिसके बाद तलाशी अभियान चलाने के लिए मोनबंग गांव के पास काफिला जा रहा था। इसी दौरान घात लगाकर हमला किया गया। बिहार के 43 वर्षीय जवान अजय कुमार झा शहीद हो गए। वहीं, जीरीबाम पुलिस स्टेशन के एसआई समेत 3 जवान गोलीबारी में घायल हुए हैं।
मणिपुर में काफी समय से हिंसा हो रही है। यहां कुकी और मैतेई समुदायों के लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। उग्रवादियों के दो गुटों के बीच अप्रैल में जमकर फायरिंग हुई थी। कांगपोकपी, इंफाल पूर्व के ट्राइजंक्शन और उखरूल जिले में अब भी उग्रवादी एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं। गोलीबारी में 2 कुकी समाज के लोगों के मारे की सूचना है।
पिछले साल 3 मई को हिंसा की शुरुआत हुई थी। मैतेई समुदाय के लोग अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग कर रहे हैं। वहीं, विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ कुकी समुदाय की ओर से निकाला गया था। जिसके बाद से भड़की हिंसा में अब तक लगभग 180 जानें जा चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
33 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
4 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines