मणिपुर को फिर से दंगों में झोंकने की साजिश, पुलिस ने 5 शहरों में की छापेमारी

मणिपुर में सुरक्षा बल पिछले एक सप्ताह से राज्य में तलाशी अभियान चला रहे हैं। इससे पहले 7 जुलाई से 14 जुलाई तक चले अभियान में 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था। यह तलाशी पांच जिलों में की गई थी। इस दौरान 86 हथियार और 974 गोला-बारूद जब्त किए गए।

Manipur, Manipur News, Manipur Police, Imphal East, Imphal West, Thoubal, Kakching, Bishnupur, मणिपुर, मणिपुर समाचार, मणिपुर पुलिस, इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग, बिष्णुपुर

मणिपुर पुलिस

मणिपुर राज्य में मंगलवार को पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और असम राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाते हुए छापेमारी की है। इस टीम ने इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिले के इलाकों सर्च अभिययान के दौरान भारी मात्रा गोला-बारूद और हथियार बरामद किए हैं। मणिपुर पुलिस के आईजीपी जोन सेंकेड कबीब के ने बताया कि इन जिलों में छापेमारी के दौरान ग्रेनेड, आईईडी, एके सीरीज, इंसास राइफल, पिस्तौल, दंगा-रोधी बंदूकें, एसबीबीएल सहित 86 हथियार और 974 गोला-बारूद बरामद किए हैं।

7 जुलाई से 14 जुलाई तक 10 उग्रवादियों को पकड़ा

बता दें कि सुरक्षा बल पिछले एक सप्ताह से राज्य में तलाशी अभियान चला रहे हैं। इससे पहले 7 जुलाई से 14 जुलाई तक चले अभियान में 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया था। यह तलाशी पांच जिलों में की गई थी। इस दौरान 86 हथियार और 974 गोला-बारूद जब्त किए गए। यह अभियान इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और विष्णुपुर में चलाया गया। माना जा रहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

26 मई से 5 जून के बीच 23 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

वहीं, इससे पहले पुलिस और सेना ने 26 मई से 5 जून के बीच तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान खुफिया सूचनाओं के आधार पर कांगपोकपी, थौबल, काकचिंग, तेंगनौपाल, बिष्णुपुर, जिरीबाम, इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में छापेमारी की गई। इसमें 23 उग्रवादियों को गिरफ्तार करने के साथ भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ