Manipur Violence: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसी अटकलें बढ़ गई हैं। शनिवार की रात राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के साथ बीरेन सिंह ने 30 मिनट से ज्यादा समय तक मुलाकात की। इसके बाद से ही इम्फाल में अटकलों का बाजार गर्म है। एन. बीरेन सिंह की यह मुलाकात विधायकों के साथ उनकी बैठक के तुरंत बाद हुई। बैक टू बैक बैठकों से मणिपुर के राजनीतिक परिदृश्य में हलचल बढ़ गई है। इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री अपना इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि बीजेपी ने इस अटकलों को खारिज किया है।
ये भी पढ़ेंः मणिपुर हिंसा में ड्रोन बम की एंट्री, अलग कुकीलैंड की मांग, फिर भड़की हिंसा में 2 की मौत
वहीं शनिवार को रॉकेट अटैक के बाद बिष्नुपुर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक व्यक्ति की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सो रहा था। वहीं बाद में हुई गोलीबारी में चार हथियारबंद लोग मारे गए।
यहां पढ़िए मणिपुर हिंसा से जुड़े अपडेट्स
– मणिपुर में ड्रोन अटैक को देखते हुए सुरक्षा बलों ने एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए हैं। साथ ही ज्यादा संख्या में एंटी ड्रोन सिस्टम खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बीते दिनों में राज्य में कम से कम तीन जगहों पर ड्रोन अटैक हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हुई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं।
– मणिपुर के बिष्नुपुर में रॉकेट अटैक के बाद हिंसा में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है। सितंबर की शुरुआत के बाद से राज्य में हिंसा फिर बढ़ी है। शुक्रवार को बिष्नुपुर में एक शख्स की हत्या कर दी गई तो 2 मणिपुर राइफल्स और 7 मणिपुर राइफल्स के हेडक्वार्टर से हथियार लूटने की कोशिश की गई है।
– राज्य में रॉकेट और ड्रोन अटैक के मामले में बढ़ रहे हैं। कुकी उग्रवादियों लंबी दूरी के रॉकेट का भी प्रयोग किया है। हिंसा को देखते हुए शनिवार को राज्य के स्कूल और कॉलेज बंद रहें। मई 2023 से ही राज्य में हिंसा जारी है।
– मणिपुर अखंडता समन्वय समिति ने राज्य में सार्वजनिक आपातकाल घोषित कर दिया है। आपातकाल की घोषणा कुकी उग्रवादियों द्वारा कुछ जिलों में ड्रोन बम विस्फोट और रॉकेट अटैक किए जाने के बाद किया गया है।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
4 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
6 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
11 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
13 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
14 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines