Manipur CM Biren Singh offered his apology: मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने राज्य में हो रही जातीय हिंसा पर लोगों से माफी मांगी है। नए साल की पूर्व संध्या पर मंगलवार को उन्होंने मीडिया में दिए बयान में कहा कि ये पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। मुझे खेद है और मैं इसके लिए राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले 3 मई से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है, मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। उनका कहना था कि इस हिंसा में कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया और कई लोगों को अपना घर तक छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुझे वाकई बहुत खेद है और मैं इसके लिए माफी मांगना चाहता हूं।
ये भी पढ़ें: भारतीय नर्स को यमन में क्यों मिली मौत की सजा? भारत सरकार ऐसे करेगी मदद
सरकार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को किराए पर देगी सब्सिडी
मीडिया से बात करते हुए बीरेन सिंह ने आगे घोषणा करते हुए कहा कि हवाई जहाज से यात्रा के लिए महंगे किराए की समस्या को समाप्त करने के लिए सरकार अब किफायती दर पर एलायंस एयर सेवाएं शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हवाई उड़ान का किराया 5000 रुपये से ज्यादा नहीं होगा। सरकार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को किराए पर सब्सिडी प्रदान करेगी।
2025 से शुरू होगा राज्य में आधार-लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन
सीएम ने आगे कहा कि मणिपुर आंतरिक और बाहरी दोनों तरह से अवैध प्रवासियों के मुद्दे से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरी इनर लाइन परमिट के बिना राज्य में प्रवेश करने वाले अवैध प्रवासियों की पहचान करने के अपने अभियान को जारी रखेगी। सीएम ने कहा कि अवैध अप्रवासियों की समस्या को देखते हुए बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन का काम जारी है। इस समस्या को खत्म करने करने के लिए राज्य में आधार-लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन जनवरी 2025 से शुरू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बिना ट्रस्ट नहीं बनेगा मेमोरियल, मनमोहन सिंह स्मारक के लिए जमीन तलाश रही सरकार
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
43 mins ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines