हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मणिपुर में सुरक्षा बलों की गाड़ी से हादसा हुआ तो भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को फूंका

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. सुरक्षा बलों की गाड़ी से हुए हादसे से उग्र प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया और उनके वाहनों में आग लगा दी. इलाके में बढ़ती हिंसा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है.

विज्ञापन
file photo

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में बुधवार शाम को एक सड़क हादसे ने अचानक तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया. सुरक्षा बलों की एक गाड़ी ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा. प्रदर्शनकारियों ने उग्र रूप लेते हुए सुरक्षा बलों के वाहनों पर हमला किया, तोड़फोड़ की और आग लगा दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, इन पर सुरक्षा बलों के वाहनों पर हमला, तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप लगाए गए हैं. पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, चुराचांदपुर जिले के टुइबोंग बाजार इलाके में शाम करीब 6:30 बजे यह हादसा हुआ. सुरक्षा बलों की एक गाड़ी ने स्कूटर सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. मेडिकल जांच में दोनों घायल नशे की हालत में पाए गए, जिससे हादसे की वजह पर सवाल उठ रहे हैं. हादसे के बाद सुरक्षा बलों की गाड़ी रुकी या नहीं, इस पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. खबर फैलते ही स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. प्रदर्शन जल्द ही हिंसक रूप ले लिया.

प्रदर्शनकारियों ने टुइबोंग बाजार में सुरक्षा बलों के एक चारपहिया वाहन पर हमला कर उसे तोड़फोड़ कर दिया और आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा, एक अन्य सुरक्षा बलों के वाहन को भी आग लगा दी गई.

विज्ञापन

टकराव बढ़ता देख एक्टिव हुई पुलिस

इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव भी हुआ, जिसमें कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. कई अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया. हालात बिगड़ते देख पुलिस और सुरक्षा बलों ने तुरंत कदम उठाए. अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई. पुलिस ने हिंसा में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इन पर सुरक्षा बलों के वाहनों पर हमला, तोड़फोड़ और आगजनी के आरोप लगाए गए हैं. पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola