Woman Suffers After C-Section in Karnataka : ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों द्वारा लापरवाही बरतने के कई गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली में एक महिला की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने पेट में स्पंज छोड़ दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की जांच हुई तो पांच डॉक्टर दोषी पाए गए और उन पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। अब ऐसा ही चौंकाने वाला मामला कर्नाटक के मंगलुरु से सामने आया है।
मंगलुरु के एक अस्पताल में एक डॉक्टर ने सी-सेक्शन सर्जरी के दौरान एक महिला के पेट में सर्जिकल मॉप छोड़ दिया था, जिससे महिला की जान खतरे में पड़ गई थी। करीब दो महीने तक मॉप पेट में ही रहा। परेशानी होने पर जब महिला का सीटी स्कैन करवाया गया तो डॉक्टर की लापरवाही सामने आई। इसके बाद महिला का तुरंत ऑपरेशन किया गया।
मामले की जांच के आदेश
TOI की रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे को जन्म देने के बाद महिला अभी भी स्तनपान नहीं करा पा रही है। महिला के पति ने कहा, “हम बहुत तनाव में हैं। हमने इस मुद्दे को राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत पोर्टल और उपभोक्ता मामलों के विभाग पर पोस्ट किया है। हमने उसके इलाज पर लाखों रुपये खर्च किए हैं।” वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. थिमैया एचआर ने कहा कि शिकायत की गहन जांच की जाएगी।
यह भी पढ़ें : उड़ने वाली कार के ट्रायल का वीडियो वायरल, ट्रैफिक को पीछे छोड़ ऐसे निकल गई आगे
महिला के पति ने लगाया गंभीर आरोप
महिला के पति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और बताया कि उसकी पत्नी का 27 नवंबर को एक निजी अस्पताल में सी-सेक्शन हुआ था, लेकिन 2 दिसंबर को छुट्टी मिलने के एक हफ्ते बाद उसे तेज बुखार हो गया और उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कुछ समय बाद पेट में परेशानी के कारण जब अल्ट्रासाउंड करवाया गया तो आशंका बढ़ गई।
यह भी पढ़ें : Samay Raina Latest Post चंद पलों में वायरल, India’s Got Latent से हुए चर्चित
दरअसल, महिला की तरफ से लगातार परेशानी की शिकायत की जा रही थी लेकिन डॉक्टरों ने इसकी अनदेखी की। कुछ समय बाद महिला के कलाई और पैर में दर्द होने लगा, जिससे उसके लिए चलना, खड़ा होना और अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए उठाना भी मुश्किल हो गया। इसके बाद महिला का सीटी स्कैन करवाया गया तो पेट में सर्जिकल मॉप होने की जानकारी हुई। पति का कहना था कि इससे महिला के फेफड़ों, रक्त और अन्य अंगों में संक्रमण फैल गया था, जो जान के लिए खतरनाक था। जब महिला के पति ने सी-सेक्शन करने वाले डॉक्टर से पूछा, तो उसने कथित तौर पर जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया।
संबंधित खबरें
120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
27 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines