Manali Snowfall Viral Video : बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लेह लद्दाक का रुख कर रहे हैं लेकिन जाने से पहले एक बार वहां की जमीनी स्थिति जरूर देख लेनी चाहिए। एक से बढ़कर एक डरावने वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बर्फीली सड़क पर एक गाड़ी फिसलते हुए खाई में जा गिरी।
वीडियो हिमाचल प्रदेश के मनाली का बताया जा रहा है। वीडियो में भारी बर्फबारी के कारण एक ट्रक बर्फीली सड़क पर फिसलता दिखाई दे रहा है। जैसे ही ट्रक पर से ड्राइवर ने संतुलन खोया तो उसने खतरे को भांप लिया और तुरंत चलते ट्रक से छलांग लगा दी। इसके बाद ट्रक सोलंग घाटी में जा गिरा।
मरते-मरते बचा ड्राइवर
अगर समय रहते ड्राइवर ने छलांग ना लगाईं होती तो अनहोनी हो सकती थी। ट्रक के साथ ड्राइवर भी खाई में गिरता। घटना का यह डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे कई अन्य वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें बर्फीली ढलान वाली सड़कों पर गाड़ियां फिसलती और टकराती दिखाई दे रही हैं।
देखें वीडियो
बता दें कि क्रिसमस के बाद बड़ी संख्या में लोग नये साल के मौके पर मनाली या हिमाचल प्रदेश के कई जगहों पर पहुंच रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो इस हफ्ते मनाली में भारी बर्फबारी के कारण सोलंग और अटल सुरंग के बीच कम से कम 1,000 वाहन घंटों तक फंसे रहे। कुल्लू पुलिस ने करीब 5,000 पर्यटकों को बचाया।
यह भी पढ़ें : डॉक्टर की करतूत से उड़े महिला के होश, बाएं पैर में लगी चोट दाहिने का कर दिया ऑपरेशन
रिपोर्टस के अनुसार,बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ साथ 200 से अधिक सड़कें प्रभावित हुई हैं। 123 शिमला में, 36 लाहौल और स्पीति में और 25 सड़के में कुल्लू में हैं, जो बंद हैं। बर्फबारी के बाद बिजली संकट भी पैदा हो गया है। लगभग पूरे राज्य में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है।
संबंधित खबरें
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
32 mins agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
1 hr agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
1 hr ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
2 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
3 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
3 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
4 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
4 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
7 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines