Manali Snowfall News: सर्दी के मौसम में बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली (Manali) में बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे. कई पर्यटक वहां गए लेकिन निराश होकर लौट आए, लेकिन अब कुदरत ने ऐसी करवट ली कि अचानक पूरे मनाली में भारी बर्फबारी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है. बर्फबारी की खबर सुनते ही, बर्फ के दीवाने पर्यटकों ने मनाली का रुख कर लिया है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस की हाईटेक तैयारी! परेड देखने वालों को AI और QR कोड दिखाएंगे पार्किंग का रास्ता, किए गए खास इंतजाम
होटलों से दूर सड़कों पर फंसे पर्यटक
हिमपात के कारण शनिवार सुबह पतलीकूहल से मनाली तक लगभग 16 किलोमीटर का लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. इस जाम में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे रहे. रिपोर्ट बताते हैं कि मनाली में लगभग दो फीट से ज्यादा बर्फ गिर चुकी है. भारी बर्फबारी के कारण पुलिस स्टेशन से वोल्वो स्टैंड, रांगड़ी, तिब्बतन स्कूल, आलू ग्राउंड व 17 मील में वाहन चालकों को बहुत समस्या हुई. सड़कों में गाड़ियां ठीक से चल नहीं पा रही हैं और कई गाड़ियां आपस में टकरा भी रही हैं. यही वजह है कि मनाली में कई होटल अभी भी खाली हैं.
लगातार जारी राहत कार्य
हिमपात (Snowfall) के कारण लगे करीब 16 किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम को सुचारू करने के लिए प्रशासन रातभर मौके पर मौजूद रहा. इस दौरान प्रशासन की टीम ने जाम में फंसे लोगों तक पहुंचकर खाने-पीने की चीजें भी उपलब्ध कराईं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की ज्यादा परेशानी न हो. रिपोर्ट के अनुसार, एसडीएम (SDM) मनाली रमण कुमार शर्मा खुद देर रात तक मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्यों की निगरानी करते रहे.
क्या अभी भी लगा हुआ है जाम?
एसडीएम ने बताया कि सड़क बहाली के लिए मशीनें लगातार काम कर रही थीं, लेकिन लगातार हो रहे हिमपात के कारण राहत कार्य काफी प्रभावित हुआ. इसके बावजूद प्रशासन ने देर रात तक पर्यटकों तक पहुंचने की कोशिश की और उन्हें जरूरी सहायता दी. उन्होंने कहा कि सुबह होते ही राहत कार्य तेज कर दिया गया है. नेशनल हाईवे सहित वाम तट मार्ग पर सड़क बहाली का काम शुरू कर दिया गया है. साथ ही मनाली शहर की सड़कों से बर्फ हटा दी गई है, जिससे अब पर्यटक आसानी से शहर में आ-जा सकेंगे.
एसडीएम ने जारी की एडवाइजरी
मनाली में आ रहे पर्यटकों को सुविधा देने और किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए एसडीएम ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि जब तक हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाते हैं, तब तक होटलों से बाहर न निकलें. साथ ही, जो लोग अपनी गाड़ी से आए हैं, वे बर्फ के ऊपर गाड़ी चलाने से बचें. साथ ही, सफर करने के लिए स्थानीय ड्राइवर के साथ 4X4 वाहनों में ही सफर करें.
यह भी पढ़ें: ISRO ने भारतीय स्पेस स्टेशन पर शुरू किया काम, जानें कब तक होगा तैयार और क्या हैं खास शर्तें?
संबंधित खबरें
मार्केट एसोसिएशन ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
12 mins agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
6 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines