Man Arrived Wearing Baniyan in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि जस्टिस बीवी नागरत्ना भड़क गईं। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की 11 नंबर कोर्ट में जस्टिस बीवी नागरत्ना किसी मामले की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान एक युवक वीसी के जरिए सुनवाई में शामिल हुआ। वीसी के जरिए सुनवाई के दौरान जुड़े शख्स ने बनियान पहन रखी थी इसलिए जस्टिस बीवी नागरत्ना भड़क गईं।
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कोर्ट नं. 11 में एक युवक वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में शामिल हुआ था। शख्स ने बनियान पहन रखी थी। जब जज की नजर उस पर पड़ी तो वह भड़क गईं। उन्होंने सुनवाई को रोक कर तुरंत बीच में पूछा कि यह बनियान में कौन बैठा है? इसके बाद उनके साथ ही सुनवाई कर रहे जस्टिस दत्ता ने कहा कि क्या वह कोई पार्टी है या फिर ऐसा ही है? जस्टिस नागरत्ना ने आगे कहा कि उसे बाहर फेंको, हटाओ उसे। यह कैसे हो सकता है? इस दौरान उन्होंने कोर्ट मास्टर से कहा कि प्लीज हटाओ उसे?
ये भी पढ़ेंः ‘फिल्मों में दिव्यांगों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे’; सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत
पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
बता दें कि कोर्ट में पहले भी कई बार ऐसी नाराजगी जजों की ओर से सामने आ चुकी है। एक बार 2020 में एक वकील बिना शर्ट के वीसी में शामिल हो गया था। इसके बाद जज भड़क उठे। जज एल नागेश्वर राव और हेमंत गुप्ता की पीठ ने कहा कि ये कैसा व्यवहार है? 2020 में कोरोना के कारण लंबे समय तक कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई होती थी।
ये भी पढ़ेंः बारिश पर ब्रेक लगते ही अमरनाथ यात्रा को मिली हरी झंडी, जानें जम्मू कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
6 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
8 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
8 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
9 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
9 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
10 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
10 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
10 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
11 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines