Man Burnt Alive: कार में आग लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जिंदा जलाया, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Andhra Pradesh, man burnt alive, Chittoor

Man Burnt Alive: आंध्र प्रदेश में छोटे भाई के एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर को सुलझाने पहुंचे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। घटना चित्तूर जिले की है। मृतक की पहचान सोमपल्ले नागराजू (35) के रूप में हुई है। नागराजू बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था।

नागराजू और पुरुषोत्तम दोनों भाई आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले के रामचंद्रपुरम मंडल के रहने वाले हैं। यहां की रहने वाली एक युवती से पुरुषोत्तम का प्रेम प्रसंग था। युवती के परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने मामले को निपटाने के लिए पुरुषोत्तम के बड़े भाई नागराजू को बुलाया।

बहाने से ले गए और कार में बैठाकर जिंदा जलाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती के परिजन ने नागराजू के सामने उसके भाई और अपनी बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध जताया। कुछ देर बाद लड़की के परिवार के सदस्य और नागराजू कार से किसी अज्ञात स्थान पर जा रहे थे। इसी दौरान लड़की के परिजन ने नागराजू को बांध दिया और कार में बैठाकर उसे जिंदा जला दिया।

इसके बाद आरोपियों ने जलती कार को खाई में धकेलने का प्रयास किया, लेकिन एक पत्थर के कारण पहाड़ी से नीचे गिर रही कार कुछ दूरी पर अटक गई। इस दौरान कार में लगी आग को देखकर राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती नागराजू की मौत हो चुकी थी।

नागराजू के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि नागराजू के परिजन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। वारदात में शामिल एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, नागराजू की पत्नी सुलोचना ने अपने देवर की प्रेमिका पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया। सुलोचना ने कहा कि रिपुंजया ने मेरे पति को बातचीत के लिए बुलाया और कार के अंदर जिंदा जलाकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ