हैदराबाद: तेलंगाना में अस्पताल के एम्बुलेंस के मना करने पर एक आदिवासी अपनी 3 साल की बेटी के शव को 65 किलोमीटर दूर अपने घर बाइक से ले गया। मामला खम्मम का बताया जा रहा है। यहां मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर (एमसीएच) ने बच्ची के पिता को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।
एंबुलेंस के लिए पैसे नहीं होने पर पिता अपनी 3 साल की बेटी के शव को 65 किलोमीटर तक बाइक से ले गया। जानकारी के मुताबिक, आदिवासी दंपति की बेटी वेट्टी सुक्की (3) को एनकुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर है और उसे खम्मम के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
लड़की के पिता अपने पैतृक गांव पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। बच्ची के शव को खम्मम सरकारी अस्पताल से न्यू मेडेपल्ली गांव ले जाने के लिए उसने गांव में अपने रिश्तेदारों से बाइक ली और फिर शव को अस्पताल से 65 किलोमीटर दूर अपने घर ले आया। बच्ची के परिजनों ने सरकारी मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
दीपके को डिटेन करने क्यों भेजी महिला पुलिस अधिकारी? क्या थी रणनीति
1 hr agoCJP प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके की दादी का निधन, क्या मुंबई जाएंगे वापस?
1 hr agoकेरल में तेज हवा से उड़ी स्कूल की छत, तीन कारें क्षतिग्रस्त
1 hr ago'देखो वो आ रहे है...', हिरासत से पहले दीपके ने प्लेन में बनाया वीडियो
2 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों को कैसे रोक रही दिल्ली पुलिस? देखें वीडियो
2 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
3 hrs agoCJP प्रोटेस्ट से पहले ECI का फैसला, वोटर लिस्ट से नाम डिलीट का प्रॉसेस सख्त
3 hrs ago'मैं अरेस्ट होने ही आया हूं...', देखें कैसे प्लेन में डिटेन किए गए दीपके
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines