अस्पताल ने एंबुलेंस देने से किया इनकार, 3 साल की बेटी के शव को ऐसे 65 KM दूर घर ले गया आदिवासी

Adivasi man

हैदराबाद: तेलंगाना में अस्पताल के एम्बुलेंस के मना करने पर एक आदिवासी अपनी 3 साल की बेटी के शव को 65 किलोमीटर दूर अपने घर बाइक से ले गया। मामला खम्मम का बताया जा रहा है। यहां मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर (एमसीएच) ने बच्ची के पिता को एम्बुलेंस उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

एंबुलेंस के लिए पैसे नहीं होने पर पिता अपनी 3 साल की बेटी के शव को 65 किलोमीटर तक बाइक से ले गया। जानकारी के मुताबिक, आदिवासी दंपति की बेटी वेट्टी सुक्की (3) को एनकुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने कहा कि लड़की की हालत गंभीर है और उसे खम्मम के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। रविवार को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन

लड़की के पिता अपने पैतृक गांव पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। बच्ची के शव को खम्मम सरकारी अस्पताल से न्यू मेडेपल्ली गांव ले जाने के लिए उसने गांव में अपने रिश्तेदारों से बाइक ली और फिर शव को अस्पताल से 65 किलोमीटर दूर अपने घर ले आया। बच्ची के परिजनों ने सरकारी मेडिकल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ