हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गवर्नमेंट ऑफिसर', 7 राज्यों में 15 शादी; सेक्स टेप बनाकर करता था ब्लैकमेल

Man held for marrying 15 women across states: पुलिस के अनुसार आरोपी खासतौर पर बड़ी उम्र की विधवा, एक बच्चे की मां या तलाकशुदा महिलाओं को ही टारगेट करता था।

विज्ञापन

Man held for marrying 15 women across states: पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसने शादी को ही ठगी का धंधा बना लिया। अभी तक आरोपी ने 7 अलग-अलग राज्यों में 15 शादियां की हैं। जिन महिलाओं से उसने शादी की उनके साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए उनकी रिकॉर्डिंग कर ली, फिर उनसे अलग होकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। एक मामले में ओडिशा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को सरकारी ऑफिसर बताता था आरोपी

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान Biranchi Narayan Nath (43) के रूप में हुई है। वह अंगुल जिले में छेंदीपाडा का रहने वाला है। वह विभिन्न मैट्रिमोनियल साइट पर अपना अकाउंट बनाकर रखता था। इन प्रोफाइल में वह खुद को सरकारी ऑफिसर बतता। किसी में वह खुद को रेलवे अधिकारी तो कहीं खुद को आयकर विभाग का बड़ा अधिकारी बनकर बात करता था।

ये भी पढ़ें: 50 दलित परिवारों का हुक्का-पानी किया बंद; जानें क्या है पॉक्सो एक्ट में दर्ज मामला?

विज्ञापन

किसी बहाने से झगड़ा कर पत्नी से अलग हो जाता

पुलिस के अनुसार आरोपी खासतौर पर बड़ी उम्र की विधवा, एक बच्चे की मां या तलाकशुदा महिलाओं को ही टारगेट करता था। पूछताछ में पता चला कि वह अब तक ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हरियाणा दिल्ली में करीब 15 महिलाओं से शादी कर चुका है। वह पहले शादी के नाम पर महिलाओं के परिजनों से मोटा दहेज मांगता फिर किसी बहाने से झगड़ा कर महिला से बिना तलाक लिए अलग रहने लगता और फिर सोशल मीडिया पर सेक्स की वीडियो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था।

पुलिस ने इस तरह किया मामले का खुलासा

पुलिस के अनुसार ताजा मामले में Cuttack की एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। महिला का आरोप है कि आरोपी बिरंची नारायण नाथ ने उससे शादी कर उससे करीब 5 लाख का सोना ठगा है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जब बिरंची नारायण नाथ को गिरफ्तार किया तो पहले उसने पूछताछ में सहयोग नहीं किया। सख्ती से पूछताछ करने पर वह टूट गया। उसके पास सरकारी कर्मचारी होने के फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन से जिन महिलाओं के साथ उसने शादी की उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो मिले हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार का अलर्ट, 𝐒𝐌𝐒, 𝐂𝐚𝐥𝐥 or 𝐖𝐡𝐚𝐭𝐬𝐀𝐩𝐩 के इग्नोर करें ऐसे मैसेज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola