Man Killed Live-In Partner With Pressure Cooker: 24 साल की एक लड़की की उसके पार्टनर ने प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार शाम को बेगुर इलाके में हुई। अधिक खून बहने के कारण लड़की की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, केरल के रहने वाले वैष्णव और देवी तीन साल से बेंगलुरु में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि 24 साल के आरोपी को अपनी गर्लफ्रेंड पर शक था कि वह उसे धोखा दे रही है। सीनियर पुलिस अफसर सीके बाबा ने बताया कि वे लिव-इन पार्टनर थे। दोनों केरल से हैं।
कैरेक्टर को लेकर देवी पर शक करता था वैष्णव
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले, उसे (आरोपी) महिला (मृतक) के बारे में कुछ संदेह था। वे इसे लेकर लड़ते थे। शनिवार को भी वही हुआ। उनके बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपी प्रेमी ने कुकर से पीट-पीटकर लड़की की हत्या कर दी। आरोपी वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। बेगुर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना बेगुर के माइको लेआउट में हुई। इंजीनियरिंग स्नातक वैष्णव और लड़की, तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे और पिछले दो साल से साथ रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने कॉलेज में एक साथ पढ़ाई की थी और सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर में काम किया था। पुलिस ने कहा कि उनमें से किसी ने भी पहले एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।
लड़की की बहन ने दोनों को समझाया, घर आकर फिर झगड़ पड़े
पुलिस ने कहा कि जैसे ही दंपति के रिश्ते में खटास आई, देवी की बहन कृष्णा ने शनिवार को अपने घऱ बुलाकर दोनों को समझाया। घर से लौटने के तुरंत बाद, देवी और वैष्णव के बीच फिर झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस ने कहा कि गुस्से में आकर वैष्णव ने कथित तौर पर देवी के सिर पर कुकर से कई बार वार किया, जिससे देवी की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
1 hr agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
2 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
4 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
6 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
6 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
7 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
8 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
8 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines