Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में संसद भवन के पास एक शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा दी। इसके बाद घायल को तुरंत हाॅस्पिटल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी है। जिस शख्स ने खुद को आग लगाई है, वह बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने घटनास्थल से पेट्रोल बरामद किया है।
मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। शख्स ने ऐसा क्यों किया फिलहाल इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके 2 पेज का नोट भी बरामद किया है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। बता दें कि घायल को घटना के तुरंत बाद कंबल से ढककर हाॅस्पिटल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ेंः ‘कोर्ट में महिला वकीलों को नकाब पहन जिरह करने की परमिशन नहीं’ जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
संसद भवन के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बताया शख्स ने रेलभवन के पास खुद को आग लगाई थी। उसके बाद संसद भवन की ओर भागने लगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यूपी के बागपत के रहने वाले जितेंद्र ने रेल भवन चैराहे पर खुद को आग लगाई। स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस ने कुछ लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई और युवक को अस्पताल भेजा।
ये भी पढ़ेंः 300 फीट गहरी खाई में कैसे गिरी सेना की गाड़ी? 5 जवानों की शहादत पर आर्मी ने तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
चक्रवात 'अर्नब' का महा-खतरा! 140KMPH से चलेंगी हवाएं, 5 राज्यों में अलर्ट
1 hr agoलीज को लेकर झगड़ा, दनादन दागी गोलियां; गुवाहाटी में ऐसे गई 5 की जान
2 hrs agoLIVE: आज मुंबई जाएंगे अमित शाह, नए पार्टी कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे
2 hrs agoLIVE: 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर काउंटिंग जारी, UP में किस-किस की टक्कर
2 hrs agoजेल ब्रेक कांड से तमिलनाडु में हड़कंप, थेनी की सब-जेल से 17 कैदी फरार
2 hrs agoगुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
10 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
10 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
11 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
11 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines