Neemuch Man Hangs Wife Viral Video: मध्य प्रदेश के एक शख्स ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को कुएं में लटका दिया। इस दौरान उसने वीडियो बनाया और उसे अपने साले यानी पत्नी के भाई को भेज दिया। उसने साले से दहेज के रूप में तीन से पांच लाख रुपये दहेज की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल 40 सेकंड के वीडियो में महिला खुद को बचाने की गुहार लगाती दिख रही है।
मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 20 अगस्त को नीमच की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान राकेश कीर के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि राकेश ने अपनी पत्नी उषा को दहेज के लिए कुएं में लटका दिया और पूरी घटना का वीडियो बनाया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी राकेश ने वीडियो अपनी पत्नी के रिश्तेदारों, करीबियों को भेजा और दहेज की मांग की। उधर, वीडियो देखे जाने के बाद पीड़ित महिला के रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
राजस्थान के प्रतापगढ़ की रहने वाली है पीड़िता
जानकारी के मुताबिक, राकेश और उषा की तीन साल पहले शादी हुई थी। राकेश मध्य प्रदेश के जावद के कीरपुर का रहने वाला है, जबकि उषा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है। जब आरोपी ने वीडियो बनाकर उषा के रिश्तेदारों को भेजा तो उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मामले की जानकारी के बाद प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम उषा के ससुराल पहुंची। पुलिस के आने के बाद पीड़ित उषा ने अपने पति राकेश के खिलाफ जावद थाने में मामला दर्ज कराया। बता दें कि हाल ही में राजस्थान प्रतापगढ़ की एक आदिवासी महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था। महिला के पति ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसे न्यूड किया था और सड़कों पर घुमाया था।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
4 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
5 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
6 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
9 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines