पालघर: पूरे देश में त्योहार का समय है और लोग त्योहार के उत्साह में डूबे हुए हैं। उत्सव के माहौल की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ रहीं हैं। इन सबसे बीच महाराष्ट्र के विरार से एक अजीब खबर आई। यहां गरबा की खुशियां एक परिवार को लिए गम में बदल गईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालघर के विरार शहर के मार्की में गरबा खेलते समय 35 साल का शख्स अचानक गिर गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
इसी बीच किसी ने शख्स की मौत की खबर किसी ने उसके घर पर दी। इस खबर को सुनने के बाद मृतक के पिता की भी मौत हो गई।
घटना शनिवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि एवरशाइन नगर स्थित ग्लोबल सिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में मनीष गरबा खेल रहे थे। इसी दौरान वे अचानक जमीन पर गिर पड़े। एक रिश्तेदार ने कहा कि उसे पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन देर रात पहुंचने पर डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।
बेटे मनीष की मौत की खबर मिलने पर उनके पिता 66 साल के हरकचंद भी जमीन पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हरकचंद के बेटे राहुल और भाई नागराज ने कहा कि उनका परिवार राजस्थान का रहने वाला है और गोडवाड़ ओसवाल जैन समुदाय से ताल्लुक रखता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
36 mins ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
3 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
3 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
4 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
4 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines