जज के सामने शख्स ने काटा गला, हाई कोर्ट में गूंज उठीं चीखें

Karnataka High Court: कर्नाटक हाई कोर्ट में एक शख्स ने अपना गला काट लिया। ये सब जज के सामने हुआ। इस वारदात के बाद न्यायालय की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। हाई कोर्ट के जज ने इस मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Karnataka High Court

Karnataka High Court

विज्ञापन

Karnataka High Court: जिस कोर्ट में लोग न्याय मांगने जाते हैं, वहां एक शख्स ने अपना गला काट डाला। ये दर्दनाक वारदात कर्नाटक से सामने आई है। यहां एक शख्स ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के अंदर अपना गला काट लिया। अहम बात यह है कि आत्महत्या का ये प्रयास जज के सामने किया गया। इसे देख लोगों की चीखें निकल गईं। जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश निलय विपिनचंद्र अंजारा कोर्ट रूम में मौजूद थे। इसी वक्त एक शख्स ने अपना गला काट लिया। इसके बाद शख्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसका इलाज किया जा रहा है।

फाइल देने के बाद काट लिया गला

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मैसूरु निवासी श्रीनिवास बुधवार को हाई कोर्ट गया था। उसने कोर्ट हॉल- 1 में सुरक्षा कर्मचारियों को एक फाइल दी। इसके बाद उसने अपनी पॉकेट से चाकू निकाला और जज निलय विपिनचंद्र अंजारा के सामने अपना गला काट लिया। इसे देख सुरक्षा कर्मचारियों के होश फाख्ता हो गए। वे तुरंत हरकत में आए और उसे अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

न्यायाधीश ने दिए जांच के आदेश 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक उन्हें इस घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। क्या शख्स किसी बात से परेशान था या फिर उसने दहशत फैलाने के लिए ऐसा किया, इस बारे में पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शख्स के ठीक होने पर ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उनसे पूछा जाएगा कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

वहीं मुख्य न्यायाधीश निलय विपिन चंद्र अंजारा ने हाई कोर्ट परिसर के अंदर इस तरह की घटना के बाद सिक्योरिटी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने अदालत में धारदार हथियार के साथ प्रवेश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस को इस बारे में सख्त आदेश जारी किए हैं। न्यायाधीश ने सबूत इकट्ठा करने के साथ ही निष्कर्षों को रिकॉर्ड करने के बारे में भी आदेश दिए गए हैं। पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ